फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mp speak on caa

नागरिकता संशोधन कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगीः नागर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
mp speak on caa
संभल के प्रेमशंकर वाटिका में बैठक का संबोधित करते राज्यसभा सांसद। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में गौतम बुद्धनगर के राज्यसभा सांसद संभल आए और उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी से जागरूकता अभियान चलाए जाने का आह्वान किया है। इसी क्रम में उन्होंने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से संपर्क किया और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जागरूक किया। रविवार को राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर संभल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रेमशंकर वाटिका में भाजपा द्वारा आयोजित विचार गोष्ठि को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीएए 2019 से देश में आए प्रताड़ित हिंदू, सिक्ख, पारसी, ईसाई, बौद्ध और जैन समुदाय के लोगों को नागरिकता देने के लिए कानून संसद ने पारित किया है। इस कानून से किसी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। इस कानून में किसी की नागरिकता को छीनने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

इसलिए किसी विपक्षी दल की भ्रमित बातों में आकर हिंसक होने की जरूरत नहीं है। गोष्ठि में नागरिकता संशोधन अधिनियम समिति के जिला संयोजक संजय सांख्यधर ने कहा कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के तहत अल्पसंख्यकों को भड़का रहे हैं। जबकि नागरिकता संशोधन कानून से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता प्राप्त होगी। भाजपा सरकार कोई भी एनआरसी लागू नहीं करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए किसी को इससे गुमराह नहीं होना चाहिए। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडगवंशी ने कहा कि सीएए का समर्थन देशवासी करें और विपक्षी दलों को जवाब देने के लिए मोबाइल फोन से 88662886622 पर मिस्ड कॉल डायल कर समर्थन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed