{"_id":"628948fba3cf3c349a3568b9","slug":"mp-police-raid-in-case-of-theft-of-dgp-s-relative-s-house-chandausi-news-mbd4288411162","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी के रिश्तेदार के घर के चोरी के मामले एमपी पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी के रिश्तेदार के घर के चोरी के मामले एमपी पुलिस का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। मध्यप्रदेश के डीजीपी के रिश्तेदार के घर हुई चोरी के मामले में जबलपुर की पुलिस ने बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव अकरौली में शुक्रवार की रात छापा मारा। चोरी के आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चंदौसी के सराफ से आधा किलो चांदी बरामद कर ली है। पुलिस तीनों चोरों को अपने साथ ले गई तथा सराफ को यहीं छोड़ गई।
शुक्रवार की रात मध्यप्रदेश के जनपद जबलपुर के थाना संजीवनगर की पुलिस थाना बनियाठेर पहुंची। मध्यप्रदेश के एसआई रमाकांत मिश्रा ने बताया कि संजीव नगर में दस मई को मध्यप्रदेश के डीजीपी के रिश्तेदार के सूने मकान में चोरी हुई थी। चोर करीब डेढ़ घंटा घर में रहे थे। आधा किलो की चांदी की साई बाबा की मूर्ति व अन्य सामान चोरी कर लाए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान बनियाठेर के गांव अकरौली निवासी इमरान, नसीम उर्फ पांडे और असमोली थाना क्षेत्र के गांव अमावसी निवासी बिजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से मध्यप्रदेश की पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर तीनों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। पूछताछ में बताया कि उन्होंने चोरी का सामान चंदौसी में एक सराफ को बेचा था। पुलिस आरोपी इमरान को लेकर चंदौसी के बड़ा बाजार में मैसर्स संजय कुमार देवीदास सराफ की दुकान पर छापा मारा। वहां सराफ ने आरोपियों से सांई बाबा की चांदी की मूर्ति खरीदना स्वीकार कर लिया। बताया कि उसने चांदी की मूर्ति को गला दिया है। पुलिस ने गलाई हुई आधा किलो चांदी भी बरामद कर ली। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई तथा सराफ को यहीं छोड़ दिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी। टीम में एसआई रमाकांत मिश्रा, एसआई सतीश झारिया, एक कांस्टेबल शामिल रहे।
----
जबलपुर जनपद के संजीव नगर थाने के संजीव नगर में संभल के तीन चोरों ने चोरी की वारदात की थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है। तीनों पकड़ लिए गए हैं। सराफ को बेचा गया माल बरामद हो गया है। सराफ को छोड़ दिया है तथा तीनों आरोपियों को मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
रमाकांत मिश्रा, एसआई जबलपुर, मध्यप्रदेश।
------
आरोपियों पर कई प्रदेशों में दर्ज हैं मुकदमे
चोरी की वारदात में पकड़े गए तीनों आरोपी दूसरे प्रदेशों में जाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। वहां रहकर कमरा लेते हैं तथा सूने मकान की रेकी करते हैं। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। वहां से चोरी कर माल को घर ले जाते हैं। ज्वेलरी आसपास के सराफ को बेच देते हैं। थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, गुड़गांव में कई मुकदमे दर्ज हैं।
----------