फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mp of sambhal dr bark speak on cab

यह कानून संविधान और देश के खिलाफः डा. बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mp of sambhal dr bark speak on cab
प्रेसवार्ता को संबोधित करते सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नागरिकता संशोधन बिल पास होने के साथ ही देश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है। कुछ राजनीतिक दल इस बिल को पास होने पर खुशी मना रहे हैं तो ज्यादातर ने इस बिल के पास होने पर आपत्ति जताई है। मुस्लिम समाज के लोगों में इस बिल को पास करने पर आक्रोश है। जगह-जगह जुलूस निकालकर बिल वापस करने की मांग की जा रही है। साथ ही देश और संविधान के खिलाफ बिल बताया जा रहा है। इसी क्रम में संभल के सपा सांसद ने विरोध जताया है। उन्होंने इसे देश और संविधान के खिलाफ पास किया गया बिल बताया है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को पत्रकार वार्ता की है।
विज्ञापन

डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने पत्रकारवार्ता में कहा कि नागरिकता संशोधन बिल गलत तरीके से पास किया गया है। यह कानून गलत है। मुस्लिम विरोधी है। इसका विरोध किया जाएगा। इसको स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह देश सभी धर्म, जाति और वर्ग का है। इस पर किसी एक का अधिकार नहीं है। लेकिन मौजूदा सरकार ने मुस्लिम विरोधी बिल पास कर दिया। इससे जाहिर है कि वह मुस्लिमों को डराने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है। इसलिए ही मुस्लिमों को छोड़कर सभी को नागरिकता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू करने से पूरे देश की आवाम को खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस मनमानी को नहीं चलने दिया जाएगा। इस बिल के खिलाफ आवाज उठानी है। इसके लिए सभी मुस्लिमों को नगर पालिका मैदान में मंगलवार को दोपहर एक बजे बुलाया गया है। इस बिल के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। संविधान और देश बचाने के लिए नारे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामिया और एएमयू में पुलिस कर रही बर्बरता
सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने पत्रकारवार्ता में कहा कि पुलिस दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं पर बर्बरता कर रही है। पुलिस ने छात्राओं को भी पीटा है। इससे जाहिर है कि सरकार अपनी मनमानी कर रही है। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कैंपस में घुसकर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पीटा है। यह सब देश और समाज के लिए ठीक नहीं हैं। इससे देश में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed