फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   MP Dr. Shafiqur Rahman Burke said Hijab is necessary for girls, it also keeps them safe from evil eyes

संभल : डॉ. बर्क बोले- हिजाब लड़कियों के लिए जरूरी, इससे बुरी नजरों से भी रहती हैं महफूज

Sat, 09 Apr 2022 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 01:39 AM IST
सार

उन्होंने लड़कियों को हिजाब में रहने की नसीहत दी है। साथ ही कहा है कि इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए हिजाब का होना जरूरी है। सांसद ने आगे कहा कि हिजाब में रहने से लड़कियां बुरी नजरों से भी बचती हैं। लोग गलत टिप्पणी नहीं कर पाते। 

विज्ञापन
MP Dr. Shafiqur Rahman Burke said Hijab is necessary for girls, it also keeps them safe from evil eyes
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क

विस्तार

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क इस बार हिजाब को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने लड़कियों को हिजाब में रहने की नसीहत दी है। साथ ही कहा है कि इस्लाम धर्म का पालन करने के लिए हिजाब का होना जरूरी है। सांसद ने आगे कहा कि हिजाब में रहने से लड़कियां बुरी नजरों से भी बचती हैं। लोग गलत टिप्पणी नहीं कर पाते। 

विज्ञापन


सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बयान दिल्ली में सदन चलने के दौरान का बताया जा रहा है। इस बाबत जब सांसद से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि हिजाब लड़कियों के लिए जरूरी है। इसके लिए इस्लाम धर्म भी कहता है। इससे लड़किया महफूज रहती हैं। सांसद ने आगे कहा कि हिजाब में पहले मुस्लिम ही नहीं अन्य धर्मों की महिलाएं भी रहती थीं।
विज्ञापन


इस समय यूरोपियन कल्चर महिलाओं पर हावी हो रहा है जो गलत है। मालूम हो इससे पहले सांसद लड़कियों की शादी की उम्र 21 वर्ष होने पर चर्चा में रहे थे। तब सांसद ने कहा था कि लड़कियों की शादी की उम्र नहीं बढ़ानी चाहिए। लड़कियों की जितनी जल्दी शादी हो जाए उतना ही मां-बाप के लिए अच्छा रहता है। वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाते हैं। सांसद के इस बयान पर भी काफी आलोचना हुई थी।\

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed