फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by an unidentified vehicle
जुनावई। मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गुदनी गांव निवासी विनेश कुमार (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विनेश कुमार दिल्ली के खोड़ा क्षेत्र में अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ रहते थे। वह पहले एक बैंक में नौकरी करते थे, जिसे कुछ समय पहले छोड़ दिया था। उनकी पत्नी अब भी दिल्ली में कार्यरत हैं। सोमवार को विनेश दिल्ली से अपने गांव गुदनी लौट रहे थे।
विज्ञापन

वह गांव में आयोजित हवन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहे थे। गांव पहुंचने से कुछ दूर पहले जुनावई में हाईवे पर यह हादसा हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में हवन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब मातम पसरा है। वह अपने पीछे मां माया देवी, पत्नी रेखा देवी और दो वर्षीय बेटी दीपांशु को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed