फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Monitoring of Dhyan Gurjar and his close ones: SP

ध्याना गुर्जर और उसके करीबियों की कर रहे निगरानी : एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of Dhyan Gurjar and his close ones: SP
संभल। जिले के ऐंचोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कथना के रहने वाले ध्याना गुर्जर की तलाश में सहारनपुर जिले की पुलिस ने दो दिन पहले दबिश दी थी लेकिन वह हाथ नहीं आ सका था। दो लोग हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर लूटपाट का माल बरामद किया गया था। ध्याना गुर्जर गैंग का नाम गांव कथना के ग्रामीणों को मालूम हुआ तो वह सन्न रह गए। ग्रामीणों के अनुसार अशोक, कपिल और ध्याना गुर्जर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। ध्याना गुर्जर ऐंचोड़ा कंबोह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर में हुई लूट की जानकारी के बाद संभल जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। बदमाशों के करीबियों और रिश्तेदारों की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस ने गांव कथना में दबिश दी थी। अशोक, कपिल और ध्याना गुर्जर की तलाश पुलिस कर रही थी। दो जगह से काफी सामान भी पुलिस को मिला था जो पुलिस लेकर चली गई थी। मथना में भी पुलिस ने किसी की तलाश में दबिश दी थी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा था। सहारनपुर पुलिस का दावा है कि इस गांव का विकास शर्मा लूटपाट में शामिल है। जो गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हालांकि गांव के लोग विकास को लेकर सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

संभल के एसपी चक्रेश मिश्र के अनुसार सहारनपुर पुलिस की टीम संभल आई थी। उन्होंने ध्याना गुर्जर के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी थी जो उन्हें उपलब्ध कराई गई है। बताया कि ध्याना गुर्जर ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है लेकिन वह बाहर कहीं जाकर रहता है। जिले में कोई घटना करने का मामला सामने नहीं आया है। अब ध्याना गुर्जर और उसके साथियों की पुलिस निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्याना गुर्जर गैंग की जानकारी सहारनपुर पुलिस के द्वारा मिली है। ध्याना गुर्जर ऐंचोड़ा कंबोह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो बदमाश संभल जिले के सहारनपुर में पकड़े गए हैं। उनके करीबियों और रिश्तेदारों पर भी निगरानी रहेगी।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed