फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Money, mobile phone and bike looted after beating a young man returning home, report filed

घर लौट रहे युवक से मारपीट करके रुपये, मोबाइल फोन और बाइक लूटी, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Money, mobile phone and bike looted after beating a young man returning home, report filed
संभल। अमरोहा से घर लौट रहे युवक से बदमाशों ने ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में बुधवार की रात्रि रुपये, मोबाइल फोन और बाइक लूट ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना निवासी जयवीर पुत्र रामगोपाल बुधवार को दिन में किसी काम से अमरोहा गया हुआ था। रात्रि में वह वापस घर लौट रहा था। चितावली के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट करके उससे तीन सौ रुपये, मोबाइल फोन और बाइक लूट ली। पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed