{"_id":"579917484f1c1b1a4f21e38c","slug":"mentha-merchant-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंथा व्यापारियों का आंदोलन तेज, संभल-चंदौसी में बेमियादी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंथा व्यापारियों का आंदोलन तेज, संभल-चंदौसी में बेमियादी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में मैंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करती एसआईबी की टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की मैंथा फर्म यश केमिकल्स पर मंगलवार को की गई एसआईबी की छापेमारी के विरोध मैंथा बाजार बुधवार को पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने दिनभर कारोबार बंद रखकर वाणिज्य कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। बैठक कर मैंथा बाजार बंदी को अनिश्चितकालीन बंदी में बदल दिया। वहीं, संभल में बैठक करके संभल की मैंथा मंडी के भी सभी व्यापारी कारोबार बंद रखकर आंदोलन में शामिल हो गए हैं।
मैंथा व्यापारी पहले से ही एसआईबी की छापेमारी पर विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि एसआईबी छापेमारी करने के बाद भारी पुलिस फोर्स लाते हैं, जिससे व्यापारियों को अपमानित होना पड़ता है। उसके बाद अभिलेखों की जांच के नाम पर धनदोहन करते हैं। मंगलवार को भी चंदौसी के यश केमिकल्स के यहां छापेमारी की गई।
इसका मैंथा एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया। जिसके तहत चंदौसी के सभी मैंथा व्यापारियों ने सुबह से ही मैंथा बाजार को बंद कर दिया। पुरानी पैंठ मैंथा बाजार में व्यापरियों ने बैठक कर मसले का हल निकलने तक अनिश्चिकालीन बाजार बंदी जारी रखने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
एसआईबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को व्यापारी वाणिज्य कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की बात कही। शाम को पांच बजे जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान से मिलकर अपनी समस्या बताएंगे।
इसमें संरक्षक फूलप्रकाश वार्ष्णेय, अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, भुवनेश वार्ष्णेय, राकेश धूरा, गिरीश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल, प्रशांत बिंदल, ग्रीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सतेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।