फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mentha merchant,sambhal

मैंथा व्यापारियों का आंदोलन तेज, संभल-चंदौसी में बेमियादी बंद

Thu, 28 Jul 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 28 Jul 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
mentha merchant,sambhal
चंदौसी में मैंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करती एसआईबी की टीम।
शहर की मैंथा फर्म यश केमिकल्स पर मंगलवार को की गई एसआईबी की छापेमारी के विरोध मैंथा बाजार बुधवार को पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने दिनभर कारोबार बंद रखकर वाणिज्य कर विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। बैठक कर मैंथा बाजार बंदी को अनिश्चितकालीन बंदी में बदल दिया। वहीं, संभल में बैठक करके संभल की मैंथा मंडी के भी सभी व्यापारी कारोबार बंद रखकर आंदोलन में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


मैंथा व्यापारी पहले से ही एसआईबी की छापेमारी पर विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि एसआईबी छापेमारी करने के बाद भारी पुलिस फोर्स लाते हैं, जिससे व्यापारियों को अपमानित होना पड़ता है। उसके बाद अभिलेखों की जांच के नाम पर धनदोहन करते हैं। मंगलवार को भी चंदौसी के यश केमिकल्स के यहां छापेमारी की गई।
विज्ञापन


इसका मैंथा एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया। जिसके तहत चंदौसी के सभी मैंथा व्यापारियों ने सुबह से ही मैंथा बाजार को बंद कर दिया। पुरानी पैंठ मैंथा बाजार में व्यापरियों ने बैठक कर मसले का हल निकलने तक अनिश्चिकालीन बाजार बंदी जारी रखने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईबी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को व्यापारी वाणिज्य कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की बात कही। शाम को पांच बजे जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान से मिलकर अपनी समस्या बताएंगे। 


 इसमें संरक्षक फूलप्रकाश वार्ष्णेय, अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, भुवनेश वार्ष्णेय, राकेश धूरा, गिरीश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल,  प्रशांत बिंदल, ग्रीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सतेंद्र  अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed