{"_id":"622dcf5efa0caf52345f6d25","slug":"mentha-firm-caught-fire-in-sambhal-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का तांडव: शॉर्ट सर्किट से लगी फर्म में आग, दस लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का तांडव: शॉर्ट सर्किट से लगी फर्म में आग, दस लाख रुपये का नुकसान
सार
फर्म मालिक ने बताया कि आग में जनरेटर, कंप्रेसर, मेंथा स्टोर टैंक व फर्म में लगी अन्य मशीनरी जल गई है। आग लगने के दौरान ही फर्म में रखा सिलिंडर भी फट गया। कारोबारी के अनुसार करीब दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फर्म में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल की मेंथा फर्म में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मशीनरी व मेंथा जल गया। दमकल की टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। इसमें मेंथा कारोबारी ने करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया है। वहीं दूसरी ओर सिलिंडर फटने से मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। राजस्व विभाग की टीम ने हादसे की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
रविवार की सुबह नौ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के हौज भदेसराय छंग्गामल की कोठी के नजदीक स्थित वीनस अरोमा मेंथा फर्म में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फर्म मालिक को दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। दमकल की टीम को सूचना दी लेकिन एक घंटे तक दमकल की टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने गेट तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दस बजे दमकल की टीम पहुंची तो आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। खग्गू सराय निवासी मेंथा फर्म मालिक महमूद हुसैन ने बताया कि उनकी फर्म में मेंथा दाना तैयार किया जाता है। शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन