{"_id":"57cf16e14f1c1b363931792b","slug":"mentha-factory-pr-chhapemari","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी के अंदेशे में मैंथा फैक्ट्री पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी के अंदेशे में मैंथा फैक्ट्री पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
छ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद इलियास, आरके सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी बीबी गिरी व दलवीर सिंह आदि के साथ साहूकारा मोहल्ले में स्थित शांति केमिकल्स फर्म पर छापेमारी की।
कर चोरी के अंदेशे में यह छापेमारी की गई। फर्म स्वामी ने टीम की ओर से मांगे गए अभिलेख प्रस्तुत कर दिए। डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद इलियास ने बताया कि जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान की अनुमति के बाद फर्म पर छापेमारी की गई। यहां करीब 10 हजार किलो मैंथा प्रोडक्ट/आयल मिला है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। दिखाए गए अभिलेखों से मिलान के बाद ही कहा जा सकेगा कि टैक्स चोरी की गई है या फिर नहीं। मामले की जांच की जा रही है।
-----------------------------------
सरसों तेल पैकिंग गोदाम से सैंपल भरे
चंदौसी(ब्यूरो)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाईपास रोड स्थित सरसों तेल की पैकिंग व मार्केटिंग डीएल एडविन पर छापा मारा। टीम ने तेल का सैंपल भरकर जांच को भेजा है। मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुददीन व खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार भारती ने बाई पास रोड स्थित सरसों तेल के पैकिंग गोदाम पर छापा मारा था। गोदाम में रागिनी ब्रांड सरसों तेल के पैकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने मौके से रागिनी ब्रांड तेल के सैंपल भरे और पूछताछ कर वहां से चली आई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रागिनी ब्रांड तेल में मिलावट की शिकायत मिल रही थी। जिलाधिकारी ने छापा मारने के निर्देश पर गोदाम से रागिनी ब्रांड तेल का सैंपल भरा है, जो जांच के लिए भेजा जाएगा। उधर, खाद्य तेल एवं वनस्पति एसोसिएशन चंदौसी की फड़याई बाजार में हुई बैठक में हरिगोपाल वार्ष्णेय ने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारी बड़े पैकर्स व्यापारियों के दबाव में छोटे कारोबारियो के यहां छापेमारी कर रहे हैं।