फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Memorandum submitted regarding the demand for eight hours of electricity

आठ घंटे बिजली दिए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding the demand for eight hours of electricity
संभल। ग्रामीण इलाकों के बिजलीघरों को दिन में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की गई। इसी क्रम में भाकियू टिकैत के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के मुख्य अभियंता को संबोधित ज्ञापन में कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। बताया कि सर्दी का मौसम है। जनपद में आलू की खेती बड़े रकबे में होती है। जिसकी सिंचाई किसान को खड़े होकर करनी पड़ती है। बताया कि सर्दी अधिक होने व रात के अंधेरे में सिंचाई करना मुश्किल हो जाता है। गजरौला द्वितीय के सैदनगली बिजलीघर व जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बिजलीघरों को दिन में कम से कम आठ घंटे बिजली दिए जाने की मांग की है। साथ ही बताया कि किसानों पर बिजली बिल होने के चलते किसानों की लाइनें दस्तावेजों में काट दी गईं हैं। लेकिन मौके से लाइन नहीं काटी गई है। उन सभी किसानों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखवा दी गई है। जिसका जुर्माना भी दोगुना वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि बबराला डिविजन में किसानों के निजी नलकूप कनेक्शन चोरी का जुर्माना एलएफएचडी से बनाया जा रहा है। जो गलत है। इसके अलावा जनपद में आलू, गन्ना व गेहूं की खेती अधिक होती है। इसलिए ओटीएस योजना को 31 मार्च तक लागू किए जाने की मांग की है। सभी समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलित होने की चेतावनी दी है। इस दौरान भगवान दास, अली अहमद, रजी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न होने पर तीन जनवरी से जिला मुख्यालय पर होगा अनिश्चित कालीन धरना
धनारी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक गांव भकरौली के हंसा देवी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई।
बैठक में भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हित में कार्य कर रही है। कोई भी राजनीतिक दल किसानों का भला नहीं कर सकता। किसानों को अपनी लड़ाई खुद अपने दम पर लड़नी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चकबंदी विभाग से लेकर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चल रहा है। किसानों को यूरिया खाद अधिक दाम पर बेची जा रही है। जबकि भाकियू द्वारा जिला प्रशासन को उक्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंप चुका है। उन्होंने कहा कि अगर दो जनवरी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है, तो तीन जनवरी से जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अंत में किसानों को भाकियू की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर संजीव यादव, शंकर सिंह यादव, वीरेश यादव, मुकेश यादव, तरुण यादव, संजीव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed