फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mela ganesh chauth

द्वार पूजन के साथ मेला ग्ाणेश चौथ का शुभारंभ 

Sun, 04 Sep 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 04 Sep 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
mela ganesh chauth
मेला
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया। भगवान गणपति  की धूमधाम से फूलडोल यात्रा निकाली गई। भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना मेला ग्राउंड स्थित एकता स्तंभ पर की गई। अगले 20 दिनों तक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ का उद्घाटन विधि विधान से शाम छह  बजे लाला भूपाल दास के द्वार पूजन के संग हुआ।

परंपरानुसार उप जिलाधिकारी  संजय कुमार, सीओ चंदौसी अभिषेक यादव व डा.गिरिराज किशोर के साथ अनेक लोगों ने द्वार  पूजन किया। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां आदि के साथ श्रीगणेश मंदिर पहुंचे। यहां मेला कमेटी ने स्वागत किया। भारत सरकार द्वारा लगाई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने मेला ग्राउंड  स्थित सर्वधर्म संभाव के प्रतीक स्थल पर हिंदू संप्रदाय के मेवाराम शर्मा, मुस्लिम संप्रदाय से हाजी निजामुद्दीन,  सिख संप्रदाय से ज्ञानी गुरजीत सिंह, ईसाई  संप्रदाय से आशुतोष सैमुअल,  बौद्ध संप्रदाय से कुंदनलाल भारती शामिल थे, ने फीता काटकर उदघाटन किया।
विज्ञापन


विधायक लक्ष्मी गौतम, डा.गिरिराज किशोर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने मेले की ऐतिहासिकता से बात शुरू करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सराहना से होते हुए साइकिल के निशान वाले प्रत्याशी को वोट मांगने पर  खत्म की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद मंदिर से गणेश  बाबा की फूलडोला यात्रा निकली। पंडित भूदेव शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच एसडीएम व सीओ ने पूजन कर एकता स्थल पर स्थापित कराया।  फूलडोला सजाकर गणेश जी की प्रतिमा मेला ग्राउंड तक भक्तजन ले गए। अतिथियों ने मेले का निरीक्षण  किया। इस मौके पर संस्थापक डा. गिरिराज किशोर, मुख्य सचिव  केशव देव वार्ष्णेय, हरिगोपाल, विनय सर्राफ, मनोज कुमार मीनू, राजकुमार रूपी,  लाल मोहम्मद शास्त्री, राजेश शंकर राजू,  हाजी निजामुद्दीन, सपा नेता इमरान खान,  पूर्व एमएलसी पप्पू चौधरी, ललित किशोर, प्रजीत लालू, प्रभात  कृष्णा, सपा नगराध्यक्ष मुहम्मद अख्तर, अरविंद कुमार गुप्ता, कवि जयशंकर दुबे, फूलप्रकाश वार्ष्णेय, हरीश कठेरिया, युसुफ अंसारी, अशफाक भारती, लोकेंद्र शर्मा, वाहिद हुसैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

रथयात्रा कल, सांसद धर्मेंद्र यादव करेंगे शुभारंभ
चंदौसी। रथयात्रा के दौरान निकलने वाली झांकियों की तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं। श्री गणेश भगवान की मुख्य झांकी पूरी हो गई है। साज सज्जा का काम जारी है। अन्य झांकियों की भी तैयारियां अंतिम मोड़ पर हैं।  पांच सितंबर को शाम चार बजे से रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा पूरी रात चलेगी।  रथयात्रा के उद्घाटन के लिए सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचेंगे। इसके अलावा  जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जिलास्तरीय अधिकारी  भी मौजूद रहेंगे।सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि पांच सितंबर की शाम को सांसद धर्मेद्र यादव देश की प्रसिद्ध गणेश रथयात्रा का शुभारंभ करेंगे। साथ में ही कई विधायक रहेंगे।
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मेला ग्राउंड
चंदौसी। मेले के उद्घाटन के उपलक्ष्य में मेला ग्राउंड रंग बिरंगी रोशनी में नहाया नजर आया। मेला ग्रांउड पर चहल-पहल शुरू हो गई।  दुकानदारों ने शुभारंभ के अवसर पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली थीं। मेले में नगरवासियों समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लोगों ने शिरकत की। रात्रि करीब सात बजे मेले का उद्घाटन किया गया। 


जिले में कल रहेगा अवकाश
चंदौसी। जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने बताया कि श्रीगणेश रथयात्रा बड़ा आयोजन है, इसलिए स्थानीय अवकाश के तहत पांच सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इधर चंदौसी बार एसोसिएशन चंदौसी के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बतायाकि अधिवक्ताओं की बैठक में तय किया गया है कि पांच सितंबर को गणेश रथ यात्रा के दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। 

पंडाल सजेंगे
चंदौसी। श्री गणेश चौथ  के उपलक्ष्य में नगर में जगह-जगह भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। घरों  में सैंकडों श्रद्धालु गणपति बप्पा को लेकर आएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर भी  पांच सितंबर को गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। कई स्थानों पर  सार्वजनिक पंडाल सजाए जाएंगे।

मिलता है आराम आपके चरणों में...
चंदौसी। सारे तीरथ धाम आपके चरणों में, मिलता है आराम आपके चरणों में आदि भ्‍ाजनों की प्रस्तुतियों पर भक्‍त झूमते रहे। श्री गणेशोत्सव पर श्री गणेश मंदिर में नव ज्योति प्रचंड जागरण मंडल की ओर से किए गए आयोजन में विनीत शर्मा, नीता, कामनी धमीजा, जय नारायण शर्मा मौजूद रहे। 



संभल में पांच से मनाया जाएगा गणेशोत्सव
संभल। हिंदू जागृति मंच की बैठक शनिवार को ज्ञानदीप मंदिर में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 5 से12 सितंबर तक मंच के अध्यक्ष डीके शर्मा के कोटपूर्वी स्थित आवास पर गणेशोत्सव मनाया जाएगा। चंद्रपाल वार्ष्णेय, हरीश गर्ग, हरीश अग्रवाल, सुशील मेहरोत्रा, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, डीएन शर्मा, श्यामचरन सिंह, महेंद्र प्रकाश रस्तोगी, निर्दोष कुमार बजाज, शलभ रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, संतलाल गंभीर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed