फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mela Ganesh Chauth: General coaches increased in many trains

मेला गणेश चौथ : कई ट्रेनों में बढ़ाए गए जनरल कोच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mela Ganesh Chauth: General coaches increased in many trains
चंदौसी(संभल)। मेला गणेश चौथ पर दूरदराज से शहर आने वाले लोगों को ट्रेनों में भीड़ भाड़ का सामना न करना पड़े। इसके लिए कई ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ा दी गई है। चंदौसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली बरेली- अलीगढ़, अलीगढ़-गजरौला व चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनों में दो से तीन कोच रेलवे ने बढ़ा दिए हैं। यात्रियों को यह सुविधा सिर्फ मेला समापन तक ही मिलेगी। उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चंदौसी रेलवे स्टेशन से सुबह करीब चार बजे ऋषिकेश जाने वाली 54463 पैसेंजर ट्रेन में तीन जनरल कोच बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही, अलीगढ़ से चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन के रास्ते दोपहर करीब तीन बजे बरेली जाने वाली 54351 अलीगढ़ - बरेली पैसेंजर ट्रेन में भी दो अलग से कोच जोड़े गए है। वहीं, अलीगढ़ से आकर सुबह के समय नौ बजे करीब चंदौसी से बरेली जंक्शन जाने वाली 54353 पैसेंजर ट्रेन में भी दो कोच बढ़ाए गए है। इसके अलावा अलीगढ़ से होकर चंदौसी जंक्शन से सुबह साढ़े सात बजे मुरादाबाद - गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54391 में भी एक कोच की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे की तरफ से ट्रेनों में बढ़ाए गए कोचों की सुविधा यात्रियों को सिर्फ मेला समापन तक ही मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed