फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   meeting in officers

एसडीएम ने मेले संबंधी तैयारियों में जुटने को अधिकारियों को दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
meeting in officers
एसडीएम ने मेले संबंधी तैयारियों में जुटने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

मेला गणेश चौथ व रथयात्रा की तैयारियों को लेकर तहसील सभागार में हुई बैठक
चंदौसी (संभल)। गणेश चतुर्थी मेले की तैयारियों को लेकर तहसील सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी पर मेले का आयोजन 29 अगस्त से होगा। इसके अलावा रथयात्रा 31 अगस्त को निकाली जाएगी। 21 दिनों तक लगने वाले में मेले में विभिन्न जगहों से लोग शिरकत करेंगे। बैठक में एसडीएम ने विद्युत निगम, नगर पालिका, जलनिगम, रोडवेज, रेलवे, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से मेला संबंधित व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही। बैठक में श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।
चंदौसी को मिनी वृंदावन नगरी कहा जाता है, साथ ही मेला गणेश चौथ को लेकर नगर की पहचान कई प्रदेशों में बनी हुई है। इस बार मेला गणेश चौथ का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। मेला 21 दिनाें तक चलेगा। साथ ही भगवान गजानन की विशाल स्वचालित रथयात्रा 31 अगस्त को निकाली जाएगी। बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम राजपाल सिंह ने मेला गणेश चौथ की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियाें से कहा कि शहर में जर्जर तारों को शीघ्र ही बदलवाया जाएगा तथा नीचे विद्युत तारों को ऊंचा कराया जाए, ताकि रथयात्रा के समय विद्युत तारों से किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो सके। उन्होंने 21 दिवसीय गणेश चौथ मेले में शहर को विद्युत कटौती रहित करने के निर्देश एसडीओ प्रथम अजय कुमार शुक्ला को दिए। एसडीएम ने नगर पालिका के जेई केके अग्रवाल व जलनिगम के एई देवेंद्र सिंह को शहर की टूटी-फूटी सड़कों को शीघ्र ही दुरुस्त कराने तथा रथयात्रा मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। यातायात प्रभारी अनुज मलिक से कहा कि रथयात्रा के दौरान शहर में दोपहर दो बजे से ई-रिक्शा का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। रथयात्रा में अन्य जनपद व प्रदेशों से अपने वाहनों से आने वाले लोगों को सीता रोड, गोशाला रोड, स्टेशन रोड पर अस्थायी पार्किंग बनाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी का सामने न करना पड़े। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी अनिल मिश्रा, एआरएम शिव बालक, स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा, बीएसएनएल के एसडीओ विवेक सक्सेना, सीओ दिनेश चंद्र, कोतवाल मुकेश कुमार को भी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर श्री गणेश मेला परिषद के मनोज गुप्ता, प्रजीत लालू, अजय आर्य, शशिकांत गुप्ता, लोकेंद्र शर्मा, आशुतोष कुमार, रतन नंदन, इश्त्याग बेग, नीरज कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, विनय कुमार सराफ, हरिगोपाल, रविंद्र कुमार रूपी, प्रवीन कुमार, ललित किशोर, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रेम ग्रोवर, शाह आलम मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर ईओ व जेई पर हुई कार्रवाई
चंदौसी। तहसील सभागार में मेला गणेश चौथ की बैठक के दौरान एसडीएम राजपाल सिंह ने जब नगर पालिका के जेई केके अग्रवाल से सड़कों की मरम्मत कराने की बात कही, तो जेई ने जलनिगम पर ठीकरा फोड़ना चाहा। इस पर एसडीएम भड़क गए और नगर पालिका के ईओ व जेई को एक सप्ताह में सड़कों की मरम्मत का कार्य न होने की स्थिति में उन पर कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को दिए। कार्रवाई की बात सुन जेई चुपचाप होकर बैठ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed