फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   meeting for ganga yatra

गंगा यात्रा की सफलता के लिए भाजपाईयों ने किया मंथन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
meeting for ganga yatra
संभल। संभल जिले में गंगा यात्रा 29 जनवरी को प्रस्तावित है। गंगा यात्रा की सफलता के लिए जहां प्रशासन होमवर्क कर रहा है। वहीं अब भाजपा भी इसकी सफलता में जुट गई है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी रविवार को मुख्य अतिथि के तौर पर संभल पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर बैठक कर समीक्षा की। मुरादाबाद मार्ग स्थित एकता बिहार में भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में गंगा योजना के प्रभारी जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि यात्रा बिजनौर से शुरू होगी। संभल जिले के गुन्नौर में प्रवेश करेगी। कार्यक्रम के मुताबिक हर दिन केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्रियों की सहभागिता रहेगी। मुख्य रुप से सरकार की योजना को आम जनता के पटल पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

गंगा किनारे बसे जिले के 38 गांवों में रात्रि चौपाल लगाए जाएगी। जिसमें सीएए, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, हिट इंडिया, फिट इंडिया, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें जिले के सांसद, विधायक, नगर निकायों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed