फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   meeting for bord exam in sambhal

अगर सीसीटीवी कैमरों में कमी आई तो तय की जाएगी जवाबदेही, होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
meeting for bord exam in sambhal
meeting for bord exam in sambhal
संभल। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने मंगलवार को सरायतरीन स्थित बीडी इंटर कॉलेज में चार घंटे से अधिक समय तक कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से जुडे़ प्रत्येक पहलू की चर्चा की गई। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षाएं हर हाल में नकल विहीन संपन्न कराई जानी है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे आवाज की रिकार्डिंग के साथ संचालित किए जाएंगे। अगर किसी परीक्षा कक्ष में कैमरा नहीं चलता है तो इसके लिए जवाबदेही तय होगी। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक जो उनकी ओर से नियुक्त किए जाते हैं अगर उन्हें किसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक का सहयोग नहीं मिलता है तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। पिछले वर्ष में ऐसा हुआ है जब वित्त विहीन विद्यालयों के केंद्र प्रभारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक को सहयोग नहीं दिया। अगर किसी विद्यालय ने इसे दोहरा दिया तो उस विद्यालय को दोबारा परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रश्न पत्र की सुरक्षा, उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था और फर्नीचर आदि के इंतजाम के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सात दिन के भीतर परीक्षा केंद्र में जरूरी इंतजाम मानकों की कसौटी पर कस लें अगर इसमें सफल नहीं होते हैं तो परीक्षा केंद्र में बदलाव भी किया जा सकता है। इसके लिए शासन को संस्तुति भेज दी जाएगी। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों और कंप्यूटर आपरेटरों और प्रधानाचार्यों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 65 परीक्षा केंद्रों पर 43129 परीक्षार्थी
संभल जिले में 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 43129 परीक्षार्थी हैं। इनकी परीक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा चुके हैं। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि अबकी बार प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए अलग-अलग क्रमांक वाली उत्तर पुस्तिका होगी। उत्तर पुस्तिका के क्रमांक को अंकित किया जाएगा। इसमें किसी तरह की कोताही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed