फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   medical stroes closed in protest of online medicine

ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध में बंद रहे मेडिकल स्टोर

Sat, 29 Sep 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sat, 29 Sep 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
medical stroes closed in protest of online medicine
डेमो - फोटो : डेंमो
जिले में अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद रहे। संभल, चंदौसी, हयातनगर और सरायतरीन में दवाई के लिए सामान्य मरीजों को दिक्कत आई। संभल में आनलाइन दवा व्यापार यानि ई-फार्मेसी के विरोध में सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से बांह में काली पट्टी बांध कर बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन


अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। चंदौसी, सरायतरीन में दवा व्यापारियों ने सरकार की नीति को व्यवसाय विरोधी बताते हुए उसमें बदलाव की मांग उठाई। संभल में दवा व्यापारियों और संयुक्त व्यापार मंडल ने उप जिलाधिकारी को भारत सरकार के संबोधित ज्ञापन सौंपा है। दवा व्यापारियों के आह्वान पर आयोजित आंदोलन का कई व्यापारी संगठनों ने समर्थन किया। अपनी मांगों को उनके साथ जोड़ते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।  
विज्ञापन


दवा विक्रेताओं ने शुक्रवार को अपने मेडिकल स्टोर बंद कर सरकार की दवा नीति का विरोध किया। दवा विक्रेताओं ने कहा कि सरकार ई फार्मेसी की अधिसूचना से केमिस्टों और संपूर्ण मानवता के लिए खतरा पैदा कर रही है। यह सरकार की दमनकारी नीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दवा विक्रेताओं का कारोबार चौपट हो जाएगा। साथ ही आन लाइन दवा बिक्री से प्रतिबंधित दवाई आसानी से खरीदी जा सकेगी। प्रतिबंधित दवाओं गलत इस्तेेमाल हो सकता है। इससे मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। लाइसेंस के लिए फार्मासिस्ट की बाध्यता को खत्म करने, लाइसेंस नवीनीकरण में सरलता लाने, साथ ही असिस्टेंट फार्मासिस्ट को लाइसेंस देने की मांग की गई।

आंदोलन और प्रदर्शन नेतृत्व प्रदीप कुमार रस्तोगी ने किया। इस दौरान सईद अहमद, अंकुुुुर महरोत्रा, कौशल वार्ष्णेय, चिराग राधू, गौरव टंडन, सुलेमान, सुधीर, सुमित श्याम, मीनू, शंकर लाल, राजीव कुमार, प्रवीन कुमार, हरीश गांधी, अंकित गुप्ता, नफीस, रिजवान, नवनीत कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि संभल और सरायतरीन में 95 प्रतिशत मेडिकल स्टोर बंद रहे।  

बहजोई प्रतिनिधि के अनुसार ई-फार्मेसी को बढ़ावा देने के विरोध में जिला केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में दवा व्यापारियों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर सौंपा गया।


ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव श्याम शरण शर्मा, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, अध्यक्ष पंकज आर्य समेत गोपाल वार्ष्णेय, निमेश कुमार गुड्डू, आशीष आर्य, नवीन कुमार, मौजूद रहे। उधर, धनारी में दवा व्यापारियों की दुकानें बंद रहीं। मरीजों को दवा न मिलने पर परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed