फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mausam kool, bachchon 15 tk nhin jaana hoga school

मौसम कूल, बच्चों 15 तक नहीं जाना होगा स्कूल

Sat, 07 Jan 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 07 Jan 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
लेकिन टीचर्स को इलेक्शन ड्यूटी और निर्वाचन कार्य के चलते स्कूलों में हाजिरी लगानी होगी। जिले के सभी परिषदीय विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय और आठवीं कक्षा तक के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। नौंवी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं अपने समय पर चलेंगी।
विज्ञापन


सर्दी बढ़ने पर दो जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। सभी इंटरमीडिएट कॉलेज बंद कर दिए गए थे। हालांकि मौसम सामान्य होने पर तीन जनवरी से स्कूल खुल गए थे। लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। कोहरा छाने से गलन बढ़ गई। नौनिहालों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत हुए। दोपहर के समय भी सिकुड़ते हुए घर लौटे। छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी भुपेंद्र एस. चौधरी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों के बच्चों का 07 जनवरी से 13 जनवरी तक अवकाश रहेगा। प्राइवेट विद्यालय भी कक्षा आठ तक बंद रहेंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 15 जनवरी को रविवार के चलते अवकाश रहेगा। जबकि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं इन दिनों में विद्यालय पहुंचकर विद्यालय व निर्वाचन कार्य के काम में जुटेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, बदायूं में भी सर्दी के चलते 10 जनवरी तक जिले के सभी आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी पवन कुमार की ओर से दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव नहीं बन रहे जरुरतमंदों के लिए सहारा
चंदौसी। नगर पालिका परिषद की ओर से अलाव की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। मुख्य चौराहों समेत रेलवे स्टेशन के सामने, रोडवेज बस स्टैंड पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश है। अलाव  के नाम पर औपचारिकताएं पूरी होती दिख रही हैं। कुछ ऐसा ही हाल रेन बसेरे का भी है। रिक्शा चालक सुरेश का कहना है कि रैन बसेरा जरुरत के समय बदहाल ही मिलता है। पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण रैन बसेरा ठंड से निजात के लिए कारगर साबित नहीं हो पा रहा है। 



कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल
चंदौसी। कोहरे ने शुक्रवार को दिन भर कहर बरपाया। भीषण ठंड के साथ तेज सर्द हवाएं चलीं। गलन ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। दिन निकलते   ही सूर्य भगवान को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कहर से गलन बढ़ी तो जनजीवन अस्तव्यस्त नजर आया। दिन भर आसमान में  बादल  छाए रहे। रेल मार्ग और सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित रहा। कोहरे के कहर के बाद सुबह से ही भीषण ठंड और गलन ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया। बाजार में भी भीषण ठंड का असर साफ दिखा। लोग  बेहद जरुरी  काम से ही  बाहर निकले। कोहरे के कारण सड़क पर दूर का दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed