{"_id":"5e03b3d98ebc3e87e200f885","slug":"matter-of-chandausi-violance-chandausi-news-mbd3340885160","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो चंदौसी में बवाल एक सुनियोजित साजिश थी !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो चंदौसी में बवाल एक सुनियोजित साजिश थी !
विज्ञापन
चंदौसी। सांप्रदायिक दृष्टि से शांतिप्रिय कहे जाने वाले चंदौसी नगर में शुक्रवार को उपद्रव सुनियोजित साजिश थी। इस बात की आशंका इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि दो दिन पहले जब देर रात को पुलिस ने पथराव व फायरिंग वाले स्थल हुसैनी बाजार में तलाशी ली तो वहां एक बोरे से नौ तमंचे, चाकू, तलवार व 45 कारतूस मिले हैं। हालांकि पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बुधवार को पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क रहा। शहर का माहौल शांत रहा। बाजार आदि सामान्य रूप से खुले।
शुक्रवार को हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट में पथराव, फायरिंग, जारईगेट आदि में वाहनों में आगजनी आदि की वारदातें हुईं। जिसमें पुलिस ने 18 लोगों को नामजद व सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें भी दे रही है। उस समय भी यह आशंका जताई गई थी कि चंदौसी में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की सुनियोजित साजिश थी।
यह उपद्रव इसी का हिस्सा था। इसकी पुष्टि सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे उस समय हुई, जब पुलिस ने हुसैनी बाजार में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बाहरी लोगों के छिपे होने की आशंका में तलाशी लेना शुरू किया।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी ने मार्ग पर एक बोरा फेंक दिया। पुलिस ने किसी को बोरी फेंकते नहीं देखा लेकिन बोरी को खोलकर देखा तो उसमें नौ तमंचे, चार चाकू व तलवार, 16 जीवित कारतूस समेत कुल 45 कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि आशंका है कि उपद्रव के दिन के लिए ही प्रयोग करने के लिए लाए गए होंगे। तलाशी की बात सुनकर किसी ने इन्हें फेंक दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इधर उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ अशोक कुमार लगातार शहर में भ्रमण करते रहे। फव्वारा चौक पर डेरा डालकर शहर की स्थि ति पर नजर रखे रहे। हालांकि शहर में शांति व्यवस्था बरकरार रही। शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। सभी बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले। लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी खरीदारी करने शहर पहुंचे।