फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mati gets deformed by consuming contaminated food

दूषित अन्न ग्रहण करने से विकृत हो जाती हैं मति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mati gets deformed by consuming contaminated food
चंदौसी के पंजाबी मंदिर में कथा सुनाते कथा व्यास व्योम त्रिपाठी। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन कथा व्यास व्योम त्रिपाठी ने तीर हरण की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब पितामह से पूछा गया कि भरी सभा में महिला को निर्वस्त्र करने का प्रयास क्या न्याय विरुद्ध नहीं है, तो भीष्म पितामह ने कहा कि मैंने दुष्ट दुर्योधन का दूषित भोजन ग्रहण किया था। उसी अन्न के प्रभाव से मेरी मति में विकृति उत्पन्न हो गई। मैं धर्म व अधर्म का भेद जान नहीं पाया। मैंने अपनी जीवन में कोई पाप नहीं किया, केवल एक पाप मुझसे हुआ। मैंने मूर्छित सांप को कांटो भरी झाड़ियों में डाल दिया, उसी दोष के कारण मुझे बाणों की शैया मिली है। जब तक दुष्ट दुर्योधन के खाए अन्य का मेरे शरीर में रक्त रहेगा, तब तक मैं अपने प्राणों का त्याग नहीं करूंगा। अंत में भीष्म पितामह ने गोविंद के चरणों में ध्यान लगाते हुए अपने प्राणों का त्याग कर दिया। अंत में आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर निर्मल अगरवाल, सरोज शील, प्रियंका आहूजा, मंजू अग्रवाल, एकता वार्ष्णेय, माला खुराना, आरती चौहान, सुमन सपड़ा, मीना अरोरा, बबली कालड़ा, सतीश अरोरा, अशोक शर्मा, चरनजीत लाल, सुरेंद्र मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed