{"_id":"617067376078474cd378c84f","slug":"mason-dies-in-hospital-uproar-over-non-delivery-of-dead-body-fight-between-attendants-and-staff-three-people-injured-sambhal-news-mbd406857396","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में राजमिस्त्री की मौत, शव न देने पर हंगामा, तीमारदारों व स्टाफ के बीच मारपीट, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में राजमिस्त्री की मौत, शव न देने पर हंगामा, तीमारदारों व स्टाफ के बीच मारपीट, तीन लोग घायल
विज्ञापन
संभल। चंदौसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में सर्जरी के बाद राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर रुपये कम करने को कहा। इस पर हंगामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने तीमारदारों के साथ मारपीट कर दी। पथराव किया गया। इसमें मृतक राजमिस्त्री के दो भाई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घायलों ने अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी राजमिस्त्री रौदास (42) पुत्र हरपाल को मंगलवार की शाम शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताते हैं कि रौदास की एक आंत बढ़ गई थीए जिसकी सर्जरी होनी थी। इस सर्जरी के लिए 35000 रुपये तय हुए थे। इसमें 20000 रुपये का भुगतान कर दिया गया था। रात्रि में ऑपरेशन हो गया। इसके बाद रौदास की मौत हो गई। परिजनों को यह जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद शव देने की प्रक्रिया शुरू हुई।
अस्पताल प्रबंधन की ओर से पूरा भुगतान करने के लिए कहा गया। इस पर मृतक के परिजनों ने कहा कि कुछ रुपये कम कर लिए जाए। इसी बात पर कहासुनी हो गई। जब मामला बढ़ा तो पीड़ित पक्ष ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा होने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने तीमारदारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें मृतक राजमिस्त्री रौदास के भाई राजेंद्र और भजनलाल के अलावा रौदास की पत्नी सीमा घायल हो गई।
विज्ञापन
सीमा ने बताया कि तबियत खराब होने पर पति को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के कर्मियों ने जितने रुपये मांगे उतने दिए गए। कहा गया कि ठीक हो जाएंगे पर ठीक नहीं हुए। उपचार में लापरवाही बरती गई। जिससे उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ गई। जिसके बाद वेंटिलेटर पर रखकर जिंदा होने का दावा किया जाता रहा। लेकिन हकीकत में उनकी मौत हो चुकी थी। जब शव ले जाने के लिए कहा तो अस्पताल के प्रबंधन ने पूरे रुपये अदा करने के लिए कहा। जब कम करने के लिए कहा तो मारपीट की गई।
वहीं जब इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन से करने का प्रयास किया तो वह चुप्पी साधे रहे। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया है। दोनों पक्षों से जानकारी की गई है।
अस्पताल में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजन व अस्पताल के स्टाफ में विवाद हुआ है। तहरीर दोनों पक्षों की ओर से अब तक नहीं मिली है। जिस पक्ष की तहरीर मिलेगी उसकी जांच कर कार्रवाई करेंगे।
पंकज लावानिया, कोतवाल, संभल