फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mason dies after coming into contact with high-tension line; commotion ensues.

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mason dies after coming into contact with high-tension line; commotion ensues.
चंदौसी। गणेश कॉलोनी की गली नंबर 10/3 में मकान की तीसरी मंजिल पर प्लास्टर करने के लिए पाड़ बनाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री महेंद्र (35) की मौत हो गई। मजदूर भूदेव बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मकान स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जम कर हंगामा किया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सराय के रहने वाले श्रीनिवास का गणेश कॉलोनी में तीन मंजिला मकान है। जिसमें दूध की डेयरी संचालित है। मकान से सटकर ही हाईटेंशन लाइन का पोल है। पिछले दस दिन से मकान में प्लास्टर का कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर 12 बजे करीब राजमिस्त्री महेंद्र निवासी मजरा नवाबपुरा ग्राम पंचायत कैथल चंदौसी और भूदेव गांव रायपुर कलां थाना बहजोई तीसरी मंजिल पर बनी ममटी पर प्लास्टर करने के लिए पाड़ बना रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आकर महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भूदेव बुरी तरह झुलस गया। हादसा देख भीड़ लग गई। मकान स्वामी के बेटे ने लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल भूदेव को सीएचसी भर्ती कराया। चिकित्सक ने 60 प्रतिशत झुलसने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पुलिस और महेंद्र के परिजन भी पहुंच गए। मौके से मकान स्वामी के नदारद होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और मकान स्वामी को मौके पर बुलाने व कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-------
गुस्साए लोगाें ने बिजली निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
हादसे के बाद मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर जा रही है। बारिश में घरों की दीवारों पर करंट दौड़ पड़ता है। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों, तहसील, विधायक, चेयरमैन समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर लाइन हटवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में विनोद सक्सेना, हृदेश यादव, मेघराज यादव, सत्यपाल, गेंदनलाल राणा, रवि, मनोज, धीरेंद्र, अरविंद शर्मा, सोनू वार्ष्णेय, मोनू सक्सैना, सोनू गुप्ता आदि थे।
-------------
तीन घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति
गणेश कॉलोनी में हादसा होने के बाद हनुमानगढ़ी बिजली घर से क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।

------------
पिछले वर्ष दो बच्चों ने डीएम को कॉल कर हटवाए थे तार
गणेश कॉलोनी में बुधवार को जिस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर राजमिस्त्री की मौत हो गई, वहीं आसपास दूसरी पुरानी हाईटेंशन लाइन भी है। जो काफी समय से बंद पड़ी है। गणेश कॉलोनी गली नंबर दस की एक गली में बंद पड़ी हाईटेंशन लाइन के तार एक मकान की छत पर बने कमरे से होकर जा रहे थे। मकान स्वामी दूसरी मंजिल पर निर्माण नहीं करा पा रहे थे। पिछले वर्ष परिवार के दो बच्चों द्वारा तत्कालीन डीएम राजेंद्र पैंसिया से लाइन हटवाने का अनुरोध करते हुए वीडियो वायरल किया था। वीडियो वायरल होने पर डीएम ने तत्काल एक्शन लिया और बिजली निगम को सूचना कर लाइन हटवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed