{"_id":"67b78dc557976f71d607c494","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-119487-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Fri, 21 Feb 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर घेर निवासी ममता (25) का शव बुधवार की शाम घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन मायके वाले नहीं मानें। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के भमौरी पट्टी निवासी विजयपाल यादव ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले उसने अपनी बेटी ममता की शादी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर घेर निवासी पंकज यादव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे, जिसकी सूचना बेटी ने दी थी। एक वर्ष पहले मामले में पंचायत भी बैठी थी। तब लोगों ने फैसला करा दिया था, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले बेटी को परेशान रखते थे। बुधवार शाम बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा था। जबकि बेटी के ससुराल वाले घर से भाग गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने समझौता कराने के लिए पंचायत की लेकिन बेनतीजा रही। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सीओ बहजोई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी की। फॉरेसिंक टीम भी पहुंची।