{"_id":"62a0f48c9fd2c838ac51d889","slug":"married-woman-sets-herself-on-fire-due-to-domestic-dispute-condition-critical-sambhal-news-mbd430808731","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। चीख की आवाज सुनकर परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया और आनन-फानन संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार को हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी के बेटे का बुधवार को राजघाट पर मुंडन समारोह कार्यक्रम होना था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे युवक की पत्नी और सास में मुंडन संस्कार में शामिल न होने को लेकर विवाद हो गया। सास से विवाद होने पर उसके पति से भी कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे विवाहिता ने कमरे में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। आग लगने पर विवाहिता की चीख निकली तो परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। मुश्किल से आग पर काबू पाया। परिजनों ने आनन-फानन विवाहिता को इलाज के लिए संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।