{"_id":"68ae06ed816b3349990c5156","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122493-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
जुनावई(संवाद)। कस्बे के गांव मणिकावली की रहने वाली कुसुम (25) की मंगलवार शाम पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को मृतका के गले पर निशान मिले। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
गांव मणिकावली निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस को महिला का शव घर के बरामदे में रखा हुआ मिला और उसके गले पर हल्के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनेंद्र कुमार ने बताया कि नरेंद्र कुमार की शादी पांच वर्ष पहले थाना क्षेत्र के ही तोतापुर की कुसुम से हुई थी। महिला अपने पीछे डेढ़ वर्ष के बेटे को अकेला छोड़ गई। सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि मृतका के गले पर हल्के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा। अभी मायके पक्ष की तरफ से तहरीर दी जाने की बात कही जा रही है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई जांच कर की जाएगी।