{"_id":"6acbf2548d16d9adf10e7d99","slug":"married-woman-burnt-alive-for-dowry-dies-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-141738-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत
विज्ञापन
रजपुरा। थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर में दहेज की खातिर एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। छह अक्तूबर की शाम झुलसी महिला की रविवार सुबह तड़के दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के मायके में कोहराम मच गया।
बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर अंतर्गत गांव कांकसी निवासी रजनेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खमीरा का विवाह एक वर्ष पूर्व रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई नासिर निवासी निर्दोष उर्फ टीटू के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगा। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि छह अक्तूबर की शाम पति ने जान से मारने की नीयत से उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो खमीरा गंभीर रूप से झुलसी हुई मिली।
मायके वालों ने पहले अलीगढ़ में उपचार कराया, हालत में सुधार न होने पर उसे दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर सात अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को डीजल डालकर आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पहले ही आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। महिला की मौत की सूचना मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।