{"_id":"5e177a6b8ebc3e87cc2f2156","slug":"march-past-of-police-on-caa-matter-in-sambhal-chandausi-news-mbd335769660","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कर संदिग्धों की तलाशी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कर संदिग्धों की तलाशी ली
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। जिले का माहौल शांत है लेकिन इसके बावजूद पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। कोतवाली पुलिस ने जुमे की नमाज की मद्देनजर शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी ली।
चंदौसी में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद निकाले गए सीएए व एनआरसी के विरोध में जुलूस के दौरान उपद्रव हो गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार सतर्कता बनाए हुए हैं। खासकर जुमे की नमाज के दिन शुक्रवार को अलर्ट पर रहती है।
इसी क्रम में गुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस ने फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट, हुसैनी बाजार, घंटाघर, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार, जारई गेट, सीकरी गेट, स्टेशन रोड आदि में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों व उनके सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान लोगों में हडकंप मचा रहा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज होगी। इसी के मद्देनजर शहर में पैदल मार्च कराया गया और स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया है।