फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   march past in sambhal, dm allert

संभल में चप्पे-चप्पे पर नजर आई पुलिस, सुरक्षा बलों ने गश्त की, भ्रमण पर रहे अफसर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
march past in sambhal, dm allert
संभल के आर्य समाज रोड पर अयोध्या पर फैसला आने के बाद मुस्तैदी से तैनात आरएएफ के जवान। - फोटो : SAMBHAL
संभल। अयोध्या मुद्दे पर फैसला आने से पहले संभल में सतर्कता बढ़ा दी गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों शुक्रवार को रात ही संभल में पैदल मार्च किया। शनिवार की सुबह संभल नगर में मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आई। आरएएफ के जवान टोलियों में गश्त कर रहे थे। मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसर भ्रमण पर रहे। सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पुलिस के साथ दमकल को तैनात किया गया। संवेदनशील स्थलों पर दंगा नियंत्रण इकाई के जवान मुस्तैद हुए। बज्र वाहन अपनी पोजीशन लिए थेे। खुफिया तंत्र भी निगरानी करने में सक्रिय रहा।
विज्ञापन

अयोध्या मुद्दे पर संभल जिले में पिछले पंद्रह दिनों से प्रशासन का होमवर्क चल रहा था। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने हर वर्ग के चुनिंदा लोगों के साथ सीधा संवाद किया। संभल में शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र संभल आए। नगर पालिका परिसर में संभल, हयातनगर, असमोली, नखासा क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। तब लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिकारियों के साथ संवाद करके सुरक्षा के एहतियाती उपायों का जायजा लिया। संभल में इसके साथ ही पुलिस बल को संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया। सबसे अधिक निगरानी बल्ला की पुलिया और छंगामल कोठी पर रही। चंदौसी चौराहे पर दमकल के साथ भारी पुलिस बल था। आने जाने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर थी। वहीं चौधरी सराय में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद काफी समय तक डेरा डाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के थाना प्रभारियों और उप जिलाधिकारियों से पल-पल की खबर ली गई। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने मोहल्ला ठेर से लेकर बल्ला की पुलिया व कई इलाकों का दौरा किया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल संभल के सर्राफा बाजार में पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से संवाद किया। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके बाद उन व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें खोल लीं जो आशंकाओं की वजह से दुकानें बंद किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed