फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   March for electricity bill

मार्च निकाल किया गया बकाया बिल जमा करने की अपील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
March  for electricity bill
चंदौसी/बबराला। विद्युत विभाग ने पैदल मार्च निकालकर बकाएदा विद्युत उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने को 31 मार्च तक बिजली बिल जमा कराने का आग्रह किया। मंगलवार की शाम पांच बजे बदायूं चुंगी से एसडीओ शहर पुनीत कुमार दुबे के नेतृत्व में विद्युत अधिकारी व कर्मचारियों ने पैदल मार्च शुरू किया। जिसमें विद्युत कर्मचारी एक मुश्त योजना का बैनर लेकर चल रहे थे। बदायूं चुंगी से प्रारंभ हुआ पैदल मार्च जारई गेट, महाजन मोहल्ला, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, संभल गेट, रामस्वरूप रोड, संभल गेट, फव्वारा चौक, सुभाष रोड, मालगोदाम रोड होते हुए वापस अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

एसडीओ पुनीत कुमार दुबे ने बताया कि बकाया विद्युत उपभोक्ताओं को 31 जनवरी 2021 के बिल में ब्याज माफ कर दिया गया।
उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराकर 31 मार्च तक अपना बकाया विद्युत बिल जमा कर दें। इसके बाद बकाया उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। विद्युत विभाग ऐसे बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने प्रारंभ कर देगा।
विज्ञापन

पैदल मार्च में जेई दुर्गेश यादव, वरुण कुमार, अभिषेक कुमार, सुंदर सिंह, लाइनमैन खालिद, विनीत, मुकेश, मोहम्मद हसीन, ललित आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर बबराला में भी पैदल मार्च निकाला गया। उपभोक्ताओं से बकाया जमा करने और योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed