{"_id":"68bde9af8e47368e620cb2aa","slug":"many-programs-will-be-organized-during-seva-pakhwada-on-the-occasion-of-pm-modis-birthday-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126693-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पीएम मोदी के जन्मदिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा में होंगे कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पीएम मोदी के जन्मदिवस को लेकर सेवा पखवाड़ा में होंगे कई कार्यक्रम
विज्ञापन
संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर 17 सितंबर से दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। संभल में मुरादाबाद मार्ग पर एकता विहार कॉलोनी में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर हुई जिला कार्यशाला में जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति विभिन्न प्रकार के सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल जयंती, वोकल फोर लोकल, दिव्यांग विशिष्ट लोगों का सम्मान, गांधी जयंती, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता एवं नमो वन कार्यक्रम रहेंगे। सभी कार्यक्रम जिला स्तर से ग्राम स्तर सभी बूथों तक होंगे।
इस दौरान जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, परमेश्वर लाल सैनी, डॉ. नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, मंजू दिलेर, गीता प्रधान, राजेश शंकर राजू, विरलेश यादव आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, परमेश्वर लाल सैनी, डॉ. नरेंद्र सिंह, भीष्म शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, मंजू दिलेर, गीता प्रधान, राजेश शंकर राजू, विरलेश यादव आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि ने किया।
विज्ञापन