फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   mantha bajar band today

छापे के विरोध में मैंथा बाजार आज बंद

Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Wed, 27 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
mantha bajar band today
चंदौसी में मैंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करती एसआईबी की टीम।

विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) द्वारा शहर की एक बड़ी मैंथा फर्म पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी किए जाने से व्यापारी में आक्रोश व्याप्त हो गया है। एसआईबी ने तीन करोड़ रुपये का माल मिलने का दावा किया है, जिसमें कर चोरी अभिलेख देखने के बाद तय करने की बात कही है। वहीं मैंथा एसोसिएशन ने देर शाम बैठक करके इसे उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करार देते हुए बुधवार को मैंथा बाजार बंद कर कारोबार ठप रखने का ऐलान किया है। बैठक करके आंदोलन की रणनीति भी तय की जाएगी। 

मंगलवार की शाम वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर एपी सिंह की अगुवाई में शक्तिनगर स्थित मैंथा फर्म यश केमिकल्स पर छापा मारा गया। जब तक दरवाजा खुलवाया, तब तक मैंथा फर्म स्वामी वहां से चला गया। यहां तो कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन निकट ही जब गोदाम खुलवाकर देखा गया तो वहां फ्रीजर में भरे बोल्ड व ड्रम में भरे मैंथा आयल मिला।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्रर एपी सिंह ने बताया कि करीब 300 क्विंटल मैंथा आयल व बोल्ड गोदाम से मिला है। जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। अब फर्म स्वामी के अभिलेखों से मिलान के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि उक्त फर्म द्वारा कितने टैक्स की चोरी की गई है और कितने की टैक्स अदायगी। इस दौरान तहसीलदार नवनीत गोयल के अलावा एसआईबी के डिप्टी कमिश्रर आरके सिंह, असिटेंट कमिश्रर ब्रजेश कुमार, सतेंद्र सिंह, पवन गंगवार, सीटीओ सीपी गिरि व भारी पुलिस मौजूद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी से मुहल्ले में खलबली मची रही। हालांकि फर्म स्वामी योगेंद्र कुमार का कहना है कि फर्म में कुछ भी गलत नहीं है, एसआईबी उत्पीड़न कर रही है।

इधर शाम को प्रमुख मैंथा व्यापारी फूलप्रकाश वार्ष्णेय के आवास पर हुई मैंथा एसोसिएशन की बैठक में व्यापारी नेताओं ने एसआईबी पर बिना बजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मैंथा बाजार बंद रखने का ऐलान कर दिया। कारोबार ठप रखकर एसआईबी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक करके आगे आंदोलन शुरू करने की रणनीति तय की जाएगी। इसमें फूलप्रकाश वार्ष्णेय, अतुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल, प्रशांत बिंदल, ग्रीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सतेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed