फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   man died in road accident in sambhal

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में राजमिस्त्री की मौत

Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल।
ब्यूरो/ अमर उजाला, संभल। Updated Sat, 14 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
man died in road accident in sambhal
demo pic
 बेटी की ससुराल से गांव लौट रहे बाइक पर सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मुरादाबाद भर्ती कराया गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।      
विज्ञापन

 
मुरादाबाद जनपद के थाना छजलैट के गांव अनयारी के गजेंद्र सिंह(42 वर्ष) पुत्र हरकिशन शुक्रवार की सुबह को अपने तेयेरे भाई छत्रपाल पुत्र काशीराम को साथ लेकर असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव में बेटी की ससुराल आए थे। जहां कामकाज निपटाने के बाद शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे  दोनों भाई अपने घर वापस लौट रहे थे कि मढ़न-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार के ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छत्रपाल को गंभीर हालत में एंबुलेंस की सहायता से मुरादाबाद भिजवाया गया। मृतक गजेंद्र सिंह राजमिस्त्री का कार्य करते थे। जिनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


वहीं ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। असमोली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में मुरादाबाद भिजवाया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed