फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Majlis organized in memory of Hazrat Imam Hussain, processions were taken out

हजरत इमाम हुसैन की याद में मजलिस का आयोजन, जुलूस निकाले गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Majlis organized in memory of Hazrat Imam Hussain, processions were taken out
सिरसी में हजरत इमाम हुसैन अलेह की याद में जुलूस निकालते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : SAMBHAL
हजरत इमाम हुसैन की याद में बुधवार को शिया समुदाय द्वारा सिरसी, नूरियो सराय और बुकनाला में मजलिसों का आयोजन किया गया। जुलूस निकाले गए। इसमें मौलाना ने तकरीर और अंजुमनों ने नौहा ख्वानी और मातम किया।
विज्ञापन

सिरसी और नूरियो में आयोजित मजलिसों में मौलाना ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने यजीद के आतंक को खत्म करने, इस्लाम और इंसानियत को बचाने के लिए मदीने से करबला तक का सफर तय किया था। इसी याद में जुलूस निकालकर शोक मनाया गया और मजलिसों के माध्यम से याद किया।
विज्ञापन

सिरसी के इमाम बारगाह मोला अब्बास में आयोजित मजलिस में गदीरूल हसन उर्फ बाबू व उनके साथियों ने मर्सिया ख्वानी की और मौलाना कंबर अब्बास ने मजलिस को खिताब किया। कदीमी जुलूस निकला। जिसमें नोहेख्वान अली काजिम, अख्तर और अकबर अब्बास ने नोहा पढ़ा। जुलूस प्रमुख रास्तों से होता हुआ इमाम बारगाह कला गर्बी में जाकर समाप्त हुआ। दूसरी ओर मोहल्ला शर्की स्टेशन रोड पर मस्जिदे जहरा में हुई मजलिस में मर्सिया वकार में मेंहदी व उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस को मौलाना इकरार हैदर ने खिताब किया। मजलिस के बाद जुलूसे मदीने से सफर बरामद हुआ। जिसमें अंजुमन जुल्फकारे हैदरी ने नोहा पढा। जुलूस इमाम बारगाह मोहल्ला शर्की में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, असमोली के गांव बुकनाला में मजलिस को मुजफ्फरनगर से आए मौलाना मोहम्मद हुसैन ने खिताब फरमाते हुए कहा कि इमाम हुसैन ने यह सफर यजीद के बुरे कामों के विरोध में इंसानियत को जिंदा रखने के लिए किया और अपने 72 साथी कर्बला की जंग में कुर्बान कर दिए। सांखनी बुलंदशहर, मंगलोर हरिद्वार, खाता सादात बरेली, रसूलपुर, मेमन सादात, ककरौली, अमरोहा के नौगांवा सादात से आईं अंजुमनों ने नोहाख्वानी व मातमदारी की। मुल्क की शांति के लिए दुआ की गई। इस मौके पर मोहम्मद कलीम, मोहम्मद शकील, डॉ मोहम्मद मियां, नबिया, नायाब अली, हैदर अली व हिदायत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed