{"_id":"620ea6324f368f11f805e6b8","slug":"mahashivratri-the-work-of-making-flags-and-kanwars-started-chandausi-news-mbd419174375","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : झंडे और कांवड़ बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : झंडे और कांवड़ बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
चंदौसी। शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि की तैयारी करनी शुरू कर दी है। शहर को सजाने के लिए केसरिया झंडे बनाने व लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। महाशिवरात्रि एक मार्च को मनाई जाएगी। जबकि हरिद्वार के लिए 23 फरवरी और 27 फरवरी को कांवड़ लेने राजघाट रवाना होंगे। 28 फरवरी की सुबह कांवड़िये गंगाजल भरकर वापस आएंगे। एक मार्च की सुबह शिवालियों पर जलाभिषेक किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर शिव भक्त राजघाट व हरिद्वार से पैदल कांवर में गंगा जल लेकर आते हैं। इस बार महाशिवरात्रि एक मार्च को है। 27 फरवरी को शहर से कांवडिये कांवड़ लेने को राजघाट रवाना होंगे। 28 फरवरी की सुबह गंगा में स्नान करने के बाद कांवड़ में गंगा जल लेकर प्रस्थान करेंगे। कांवड़ियों का जत्था शाम से शहर में पहुंचना शुरू हो जाएगा। महाशिवरात्रि को जल से शिवालियों में पहुंच भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्री हर-हर गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने शहर में महाशिवरात्रि से पहले केसरिया झंडे बनाने व लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। समिति के पदाधिकारी हरि किशन, पुष्पेंद्र, फूल सिंह, मदन लाल, रविंद्र सिंह, टीकाराम, सोनू, राजेश, शेखर, छोटू, सर्वेश, मनोहर ने बताया कि शहर के गोशाला रोड, बहजोई रोड व संभल गेट में केसरिया झंडे बनाकर लगा दिए हैं। अभी झंडे बनाने का कार्य जारी है, कई और स्थानों पर महाशिवरात्रि पर झंडे लगाकर शहर को सजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को राजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर लौटने वाले कांवड़ियों के लिए बहजोई रोड स्थित गांव लहरावन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।