फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mahashivratri: Sambhal Khaggu Sarai Shiv temple after 46 years of Jalabhishek, tight security arrangements

महाशिवरात्रि: संभल खग्गू सराय शिव मंदिर में 46 साल बाद जलाभिषेक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भक्तों की कतार

Wed, 26 Feb 2025 02:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 02:32 PM IST
सार

संभल के खग्गू सराय मंदिर में 46 साल बाद महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक हुआ। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्व को लेकर जिलेभर के शिवालयों को सजाया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

विज्ञापन
Mahashivratri: Sambhal Khaggu Sarai Shiv temple after 46 years of Jalabhishek, tight security arrangements
शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मुहल्ला खग्गू सराय में 46 साल से बंद पड़े प्राचीन शिव मंदिर में पहली बार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को तड़के ही मंदिर के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। शिवालयों में भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इलाके में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। 

विज्ञापन

मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

खग्गू सराय स्थित प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की अनुमति मिलने के बाद भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह पांच बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए।

विज्ञापन

Mahashivratri: Sambhal Khaggu Sarai Shiv temple after 46 years of Jalabhishek, tight security arrangements
खग्गू सराय शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

जिलेभर के शिवालयों में सजा महाशिवरात्रि का पर्व

महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों को फूलों और विद्युत लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। बहजोई रोड स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, फत्तेहपुर भाऊ के प्रकटेश्वर महादेव मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर, चंदौसी के मूंछों वाले महादेव मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से ही जलाभिषेक जारी रहा। बेरनी रतनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

डीएम और एसपी ने लिया जायजा

मंगलवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने महाशिवरात्रि की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने खग्गू सराय मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी निर्देश दिए।

कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा कड़ी

महाशिवरात्रि पर डाक कांवड़ चढ़ाने के लिए भक्तों का जत्था भी रवाना हुआ। कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के लिए सभी थानों और कोतवाली पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया। मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था की गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

संभल में जल चढ़ाने जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका
महाशिवरात्रि के अवसर पर हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे शिव सैनिकों को कोतवाली पुलिस ने बुध बाजार में ही रोक दिया। इस पर शिव सैनिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हरिहर मंदिर जाएंगे, बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे के नारे लगाए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शिव सैनिकों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शिव सैनिकों ने हरिहर मंदिर को मुक्त कराने और जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीओ कोतवाली सुनीता दहिया को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed