फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   madarsa teachers waiting for central government approval for salary

मदरसा शिक्षकों को मानदेय का इंतजार, केंद्र सरकार ने अब नहीं किया साफ

Mon, 08 Jan 2018 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 08 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
madarsa teachers waiting for central government approval for salary
क्लास - फोटो : demopic
दो वर्ष से मानदेय का इंतजार कर रहे मदरसा शिक्षकों के दर्द को योगी सरकार ने तो महसूस कर लिया। उन्हें अपने हिस्से का मानदेय दे दिया लेकिन केंद्र से मिलने वाला मानदेय अभी फंसा हुआ है। शिक्षकों को कहना है कि योगी सरकार ने तो सुन ली, अब मोदी सरकार भी ध्यान दे दे तो उन्हें उनका हक मिल जाएगा। मदरसा आधुनिकीकरण योजना में चयनित संभल जिले के 53 मदरसों के 169 शिक्षकों को दो वर्ष से केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते योजना अंतर्गत मानदेय पाने वाले शिक्षकों की जिंदगी की रफ्तार प्रभावित हो गई है। इस योजना में 15,000 रुपये महीने मानदेय का प्रावधान है।
विज्ञापन


जिले के सभी 53 मदरसों से एक एक शिक्षक इस योजना में चयनित हैं। इस तरह से एक मदरसे के तीन शिक्षकों को मदरसा आधुनिकी करण योजना का लाभ मिलना है। योजनांतर्गत एक शिक्षक को केंद्र सरकार की ओर से 12,000 रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 3,000 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से मानदेय मिलता है। जैसे ही यूपी में योगी जी की सरकार आई तत्काल मदरसों पर जांच पड़ताल का शिकंजा कसा गया और सभी तरह की आर्थिक मदद रोक दी गई।
विज्ञापन


मदद रोके हुए दो वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। इस बीच अधिकारियों ने कई बार मदरसों का निरीक्षण किया। जांच पड़ताल की गई। लेकिन मानदेय रिलीज न हुआ लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इनका मानदेय आवंटित नहीं किया है। इससे मदरसा शिक्षक रोजमर्रा के खर्चों के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम मदरसा शिक्षकों को 22 माह से केंद्राश नहीं मिला है। फिलहाल राज्यांश से मानदेय का एक हिस्सा मिल चुका है। मानदेय न मिलने से परिवार का पालन पोषण करने में परेशानियों को सामना करना पड़ा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने 2012-2013 का एक वर्ष का वेतन ही खत्म कर दिया। अब उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही मानदेय के लिए धनराशि देगी और हमें बकाया मानदेय मिलेगा।
मोहम्मद रफी, शिक्षक, मदरसा सिराजुल उलूम हिलाली सराय, संभल


केंद्रांश न मिलने से अपने बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत आ रही है। घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। हमें 22 माह से केंद्रांश नहीं मिल रहा है। राज्यांश तो मिल गया है लेकिन उससे खर्चा नहीं चल पा रहा है। अब हम जिलाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से मिलेंगे। जिससे वेतन मिल सके।

महमूद, शिक्षक, मदरसा हामिदी अशरफी, तिवारीसराय संभल।


जल्दी आएगा मानदेय-जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
संभल। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हेमराज ने कहा कि केंद्र अंश का मानदेय जल्दी आने की उम्मीद है क्योंकि कागजी औपचारिकताएं पूरी कर दी गईं हैं। राज्य अंश की धनराशि संभल जिले के सबसे पहले भेजी गई है। अब केद्रांश का धन आने का प्रतीक्षा है। जैसे ही केंद्र सरकार से बजट आएगा तत्काल धनराशि शिक्षकों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed