फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   madarsa pariksha me nakal

मदरसा बोर्ड की परीक्षा का हालः मोबाइल और गाइडों से हो रही नकल

Wed, 13 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Wed, 13 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
madarsa pariksha me nakal
मदरसा परीक्षा
मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के दौरान संभल के तीन परीक्षा केंद्रों पर फाजिल की परीक्षा चल रही थी जिसमें कई परीक्षार्थियों ने खुलेआम नकल की। परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थी एक-दूसरे की कापियां देख रहे थे। कुछ तो नकल के लिए कापियों का आदान-प्रदान कर रहे थे। परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थी आपस में मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


अब सवाल यह है कि परीक्षाओं की शुचिता कहां रही। नकल विहीन परीक्षाएं कराने के दावे कहां गए। एक और उल्लेखनीय बात यह है कि जिन कक्षों में यह सब चल रहा था वहां पर कक्ष निरीक्षक भी थे लेकिन वे चुप थे। आखिर क्यों? यह सवाल भी अहम है। 
विज्ञापन


आजाद गर्ल्स इंटर कालेज में मंगलवार को दूसरी पाली की परीक्षाएं चल रही थीं। अमर उजाला की टीम दोपहर 2.45  बजे के करीब कालेज में पहुंची। एक परीक्षा कक्ष में तमाम परीक्षार्थी बिल्कुल करीब-करीब बैठे थे। एक-दूसरे की कापियों में उत्तर देख रहे थे पर जैसे ही कैमरे की फ्लैश चमकी सबके सब सतर्क हो गए। कक्ष निरीक्षक ने कहा कि कुछ देर के लिए परीक्षार्थी एक जगह एकत्र हो गए थे। इसी परीक्षा केंद्र पर दो परीक्षार्थी ऐसे थे जो गाइड लेकर खुलेआम नकल कर रहे थे। कैमरा टीम के पहुंचने पर परीक्षार्थियों ने गाइड हटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed