फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   maantha oil in the sambhal coming from barabanki

आवक बढ़ी, कोंच और बाराबंकी से आ रहा संभल में मेंथा आयल

Sat, 02 Jun 2018 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 02 Jun 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
maantha oil in the sambhal coming from barabanki
मेंथा की नई फसल के इंतजार में शुक्रवार का एेसा रहा नजारा। - फोटो : अमर उजाला
कोंच, जालौन, छतरपुर और बाराबंकी से मेंथा आयल की आवक संभल, रामपुर, बदायूं मंडी में शुरू हो चुकी है। आवक दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। मेंथा आयल से डीएमओ, बोल्ड और क्रिस्टल तैयार करने वाले कारखानों में भी रौनक लौट आई है। अकेले संभल मंडी में दिन में 70-80 ड्रम मेंथा आयल पहुंच रहा है, जबकि 15 दिन पहले यही आवक 20-25 ड्रम थी। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय क्षेत्र से अभी नई फसल का मेंथा आयल नहीं आया है। इसमें कुछ वक्त लगेगा। क्षेत्र में मेंथा पेराई की टंकियां तैयार है लेकिन पेराई 5 जून के बाद शुरू होगी। इस तरह से संभल से नई फसल का तेल 8-10 जून के बीच आएगा। तेल का रेट फिलहाल 1155 रुपये प्रति किलोग्राम है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खपत के आधार पर आगे दाम में उतार चढ़ाव हो सकता है।    
विज्ञापन

  
मेंथा की नई फसल का तेल इसी सप्ताह आने के आसार साफ नजर आ रहे हैं। फसल खेत में तैयार है। पेराई के लिए मशीन भी चालू है, लेकिन अभी किसान ने कटाई नहीं की। क्योंकि तेज लू का एक सप्ताह फसल को नहीं मिल सका है। फिलहाल पुरवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि पुरवाई में अगर फसल काटी तो तेल की रिकवरी घटेगी, लेकिन अगर पुरवाई के बाद लू चली और सात दिन तक लू में फसल को रोक लिया तो तेल की रिकवरी बढ़ जाएगी। किसानों ने बताया कि एक बीघा में दस किलोग्राम तक औसतन तेल निकल आता है। लेकिन जिनकी फसल हल्की होती है उसमें 6-7 किलोग्राम प्रति बीघा के हिसाब से तेल की रिकवरी आती है। 



मेंथा के व्यापारी दीपक गुप्ता ने बताया कि उनकी किसानों से लगातार बातचीत हो रही है। फसल अच्छी है। अब नई फसल के तेल की आवक का इंतजार है क्योंकि पुराना स्टॉक खत्म हो चुका है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed