फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   looted 41 thousands from sp leader

सपा नेता की बोलेरो रोककर 41 हजार लूटे

Fri, 01 Jun 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 01 Jun 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
looted 41 thousands from sp leader
लूट - फोटो : self
चंदौसी-बेरनी मार्ग स्थित कोकावास पुल के पास बाइक खड़ी कर बदमाशों ने सपा नेता की बोलेरो को रोकने के बाद उसमें सवार पांच लोगों से 41 हजार की नगदी व एक सोने की अंगूठी लूट ली। लूट का शिकार सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस लूट न मानकर मारपीट की घटना मान रही है।  
विज्ञापन

   
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष व कुढ़ फतेहगढ़ निवासी राहुल यादव अपने गांव के योगेंद सिंह, रवींद्र कुमार निवासी ग्राम हुलासनगर, जितेंद्र निवासी ग्राम शाहवाजपुर तथा चालक वीरेश निवासी बेरनी के साथ बोलेरो से बुधवार की रात 11.30 बजे चंदौसी से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


जब बोलेरो सवार सभी लोग चंदौसी बेरनी मार्ग स्थित ग्राम कोकावास पुल के पास पहुंचे तो बीच सड़क पर दो बाइकें खड़ी थी। बाइक हटाने के लिए जैसे यह लोग बोलेरो से उतरे तो सड़क के नीचे छिपे छह बदमाश निकल आए। जिसमें चार बदमाशों ने ढाठा बांध रखा था और दो हेलमेट लगाए हुए थे। बोलेरो से उतरते ही बदमाशो ने सभी के ऊपर तमंचा तान दिए। बदमाशों ने डरा धमकाकर सभी की तलाशी लेना शुरु कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान बदमाशों ने राहुल की जेब से 30 हजार रुपये व एक सोने की अंगूठी, योगेंद्र से 4400 रूपये, जितेंद्र से 500 रुपये, रवींद्र से दो हजार तथा वीरेश से 4200 रुपये लूट लिए। जबकि सभी के मोबाइल बोलेरो में होने के कारण बच गए। बदमाश लूटपाट कर बाइक स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए।



बदमाशों के जाने के बाद पुशिलस  को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी लेकर आसपास कांबिग की लेकिन बदमाश पकड़ म ें नहीं आए। इस दौरान क्षेत्राघिकारी ओमकार सिंह यादव भी मौके पर आ गए। हालांकि किसी ने लूट की तहरीर थाने में नहीं दी है। पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed