{"_id":"2dfdc01689f05eb1345b386cbb8f9730","slug":"loot-in-sambhal-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 35 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरेशाम हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी को तमंचे का भय दिखाकर 35 हजार रुपये उस समय लूट लिए, जबकि वह अपने दो बेटों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। सरेशाम यह दुस्स्साहस भरी वारदात रंपुरा रोड पर अंजाम दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी व्यापारी विजयपाल पुत्र प्यारेलाल अपने बेटे तनुज व आकाश के साथ बाइक पर बैठकर गांव लौट रहे थे। शाम करीब पौने सात बजे करीब जैसे ही वह रंपुरा रोड पर कुछ आगे निकले, अचानक पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश उनको ओवरटेक कर आगे आए और डंडा मारकर बाइक गिरा दी।
व्यापारी के मुताबिक बदमाशों ने तमंचे का भय दिखाकर उनसे बैग में रखे करीब 35 हजार रुपये लूट लिए और गांव की ओर भाग गए। व्यापारी ने बताया कि वह दाल का व्यापारी है और पाठकपुर की बाजार कर गांव लौट रहा था कि रास्ते में बदमाशों ने दिन भर की दुकानदारी के रुपये लूट लिए।