फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lok Sabha Election 2024: Voting on May 7 in Sambhal, posters and banners started being removed code of conduct

Lok Sabha Election 2024: संभल में सात मई को मतदान, आचार संहिता लगते ही हटने लगे पोस्टर-बैनर

Sat, 16 Mar 2024 06:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 06:19 PM IST
सार

संभल लोकसभा सीट पर सात मई को मतदान होगा। तारीखों का एलान होते ही प्रशासन ने बैनर-पोस्टर हटाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Voting on May 7 in Sambhal, posters and banners started being removed code of conduct
संभल में सात मई को होंगे चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल लोकसभा सीट तीसरे चरण के तहत सात मई को मतदान होगा। इसके नतीजे चार जून को आएंगे। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और अंतिम चरण के लिए मतदान एक जून को होगा।

विज्ञापन


मंडल के दो जिलों मुरादाबाद और रामपुर में चुनाव पहले चरण में होगा। अमरोहा लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा। संभल में तीसरा चरण के दौरान वोट डाले जाएंगे। उधर, आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने जिले से बैनर पोस्टर हटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


संभल लोकसभा सीट पर सपा से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सांसद थे। उनका कुछ दिन पहले निधन हो गया। सपा ने 2024 के चुनाव के लिए ही डॉ. बर्क को प्रत्याशी भी घोषित किया था। संभल लोकसभा सीट का परिसीमन वर्ष 2009 में हुआ था। बसपा के टिकट पर वर्ष 2009 में डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क संभल से सांसद बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सैनी ने डॉ. बर्क को हराकर जीत हासिल की थी। वर्ष 2019 में गठबंधन प्रत्याशी के रूप में बर्क मैदान में उतरे और उन्हें जीत मिली। 2019 में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन था। डाॅ. बर्क ने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को करीब पौने दो लाख वोटों से हराया था।


2024 लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने डॉ. बर्क को ही प्रत्याशी घोषित किया था। इस बार सपा का बसपा के साथ गठंबधन नहीं है। बसपा ने अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। सपा-कांग्रेस के साथ इंडी गठबंधन में शामिल है। भाजपा ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।  वर्ष 2014 में संभल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम थे।  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed