फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Yogi Adityanath slams SP-BSP after ban

प्रतिबंध हटने के बाद गठबंधन पर बरसे योगी कहा- खुद को बाबर की विरासत से जोड़ने वालों से रहें सावधान

Sat, 20 Apr 2019 01:24 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो संभल/चंदौसी।
अमर उजाला ब्यूरो संभल/चंदौसी। Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 20 Apr 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Yogi Adityanath slams SP-BSP after ban
सीएम योगी आदित्यनाथ

चुनाव आयोग की ओर से प्रचार पर लगाए गए 72 घंटे के प्रतिबंध के बाद संभल लोकसभा क्षेत्र के कैला देवी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पुराने आक्रामक तेवरों में दिखे। भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में भारी भीड़ वाली चुनावी जनसभा में योगी विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को आड़े हाथों लिया। 

विज्ञापन

योगी ने कहा मायावती ने जनसभा में कहा कि मुसलमानों एक हो जाओ, लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं कहा। योगी ने संभल के सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डा. शफीकुर्रहमान बर्क को बाबर की विरासत ढोने वाला बता दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को फैसला करना है कि वह संसद में वंदेमातरम का विरोध करने वाले, मां कैला देवी की दरबार में नहीं आने वाले, बाबा साहेब को माला नहीं पहनाने वाले को चुनती है या फिर भेदभाव रहित विकास करने वाले, देश को गौरव दिलाने वाले राष्ट्रभक्त मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए मतदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने शुक्रवार को सबसे पहले मां कैला देवी के दरबार में कैला मैया और हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। यहां के श्रीमहंत ऋषिराज गिरि, स्वामी भगवतप्रिय, स्वामी कृष्णानंद के साथ जनसभा स्थल पहुंचे तो भीड़ में मोदी-योगी के नारे गूंजने लगे। बड़ी माला से आयोजकों व प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देने के साथ ही कैला मैया व भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चक्र के मतदान में कांग्रेस, सपा व बसपा जीरो पर है। तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल होगा, जिसमें भी इन्हें जीरो पर ले जाने की जिम्मेदारी आपकी है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने संभल को गुंडागर्दी व दंगों के लिए बदनाम कर दिया है। लेकिन अब गुंडों की जगह जेल में है या फिर उनका राम नाम सत्य हो रहा है।  यदि भाजपा सरकारों ने काम किया है, यदि देश का लोहा दुनिया में मनवाया है, सर्जिकल स्ट्राइक करके विरोधियों को जवाब दिया है तो भाजपा आपके समर्थन की हकदार है।

चौधरी वीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल की बात कहते हुए सपा पर तंज कसा कि उसका झंडा देखकर घर में महिलाएं कहती हैं कि गुंडों का झंडा क्यों लाए हो। मायावती ने जन्माष्टमी तो अखिलेश ने कांवड़ यात्रा पर रोकने की कोशिश की लेकिन भाजपा सभी त्योहारों को धूमधाम से मनवाया।

बहू-बेटियों के सम्मान और बाबा साहेब का वास्ता देकर माया पर भी हमला बोला
आजम खान पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि सपा का जीव रामपुर में रहता है, जो बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करता है। जिसने बाबा साहेब का अपमान किया था। अब मायावती उसके लिए वोट मांगने आ रही हैं। मोदी सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को तीर्थ स्थलों का दर्जा देकर विकसित किया। भगवान कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा, वृंदावन, गोकुल, बरसाना को तीर्थ रूप में विकसित किया।


मौजूद भीड़ से योगी ने सवाल किया क्या आप सब देशद्रोहियों, आतंकियों के हाथों में देश सौंपना चाहते हो। भीड़ से जवाब आया- नहीं। तो फिर परमेश्वर लाल सैनी को कमल के निशान पर बटन दबाकर मतदान करके कुंभ को वैश्विक दर्जा दिलाने वाले, राष्ट्रभक्त नरेंद्र मोदी को मजबूत कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed