{"_id":"5f4170398ebc3e9ff92c3c02","slug":"lockdown-in-sambhal-sambhal-news-mbd360027421","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन बेअसर, सड़कों पर आम दिनों की तरह चहलकदमी नजर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन बेअसर, सड़कों पर आम दिनों की तरह चहलकदमी नजर आई
विज्ञापन
संभल में लॉकडाउन के पहले दिन ऐसे रही चहल पहल।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल में साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन आम दिनों की तरह ही चहलकदमी रही। इस दौरान प्रतिष्ठान तो बंद रहे लेकिन अनावश्यक घूम रहे लोगों पर अंकुश नहीं लगाया गया। अनावश्यक रूप से लोगों की भीड़ जगह-जगह दिखाई दी। लॉकडाउन साप्ताहिक बंदी की तरह ही नजर आया। जिस तरह साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रतिष्ठान बंद रहते हैं और किसी तरह की आवागमन पर रोक नहीं होती। ठीक वैसे ही लॉकडाउन का पहला दिन रहा।
वाहन भी आम दिनों की तरह रफ्तार भरते नजर आए। शासन ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू किया है। इसमें सफाई, पेयजल व सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाना है। जिससे संचारी रोगी की रोकथाम की जा सके लेकिन यह प्रक्रिया अब थम गई है।
नगर से लेकर गांवों तक में शासन की इस गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। मुख्य मार्गों पर वाहन रफ्तार भर रहे हैं और आम लोग भी अनावश्यक घूमते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहते हैं। यह प्रतिबंध गली-मोहल्ले के प्रतिष्ठान स्वामी नहीं मान रहे इसलिए वह आम दिनों की तरह ही प्रतिष्ठानों को खोल रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की अनदेखी से शासन के आदेश की अवहेलना हो रही है।