{"_id":"5b6df4664f1c1b1f1e8b45ec","slug":"loan-given-to107-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"160 लाभार्थियों को बांटे 7.94 करोड़ के ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 लाभार्थियों को बांटे 7.94 करोड़ के ऋण
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
बहजोई में हॉर्न-बॉन के उत्पादों की स्टॉल पर निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत जिले में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख की मौजूदगी में 160 लाभार्थियों को 7.94 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया। जबकि, चयनित 330 लाभार्थियों के लिए 12.94 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं, कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित ऋण वितरण समारोह में लखनऊ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री बल्देव सिह औलख का स्वागत किया। उपायुक्त (उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र संभल) अमित मोहन मिश्रा ने प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को कलक्ट्रेट सभागार के पास हड्डी सींग हैंडीक्राफ्ट आदि से स्टालों को दिखाया।
प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं में 330 लाभार्थियों को 12.44 करोड़ का ऋण वितरण किया जाना था। जिसमें 160 ही यहां आए थे, जिन्हें 7.94 करोड़ का ऋण दिया गया। इसके साथ ही जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र द्वारा संचालित एससी/एसटी सब प्लान योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
प्रथमा बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ हड्डी सींग हस्तशिल्प के जुड़े उद्यमियों ने भी प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में एक जिला एक उत्पाद योजना में हड्डी सींग हस्तशिल्प उत्पादों को चयनित किया गया। इसके विकास के लिए हर संभव प्रसार प्रचार कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि हड्डी सींग कारोबार में लगभग 10 हजार लोग प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।
प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि संभल में उद्योग का बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर से हर संभव मदद कराई जाएगी। मोहर सिंह, दुर्गेश अग्रवाल सहित पांच लोगों को विभिन्न व्यवसायों के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
यहां लाभार्थियों को लखनऊ से इसी योजना के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा शुभारंभ किए जाने का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें संभल जिले से 20 लोग लखनऊ गए हैं। इसमें पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, जिला अग्रणी प्रबंधक सतीश गुप्ता, उपायुक्त (उद्योग केंद्र) अमित मोहन मिश्रा, संजय सांख्यधर, कमल कौशल वार्ष्णेय, फूल प्रकाश वार्ष्णेय, संतोष कुमार बालाजी, तनवीर अहमद, वसीम खां, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद आसिफ (तालिबान) शामिल रहे ।