फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard seen in Bilalpat forest, video goes viral

Sambhal News: बिलालपत के जंगल में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Bilalpat forest, video goes viral
संभल। सैदपुर जसकोली के बाद अब गांव बिलालपत के जंगल में तेंदुए को देखा गया है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। गाड़ी में सवार युवाओं ने मंगलवार रात्रि में यह वीडियो बनाया। यह वीडियो सामने के बाद तेंदुए की दहशत अब दूसरे गांवों तक पहुंची है। लगातार तेंदुए की बढ़ रही गतिविधि से ग्रामीण परेशान हैं। वहीं, वन विभाग भी पिंजरे और निगरानी तक सीमित है।दरअसल, तीन दिन पहले गांव सैदपुर जसकोली में ओमकार सिंह के घर में तेंदुए आया। इसके अगले दिन कुलदीप कुमार के घेर में तेंदुए के पदचिन्ह मिलने का दावा हुआ। अब सैदपुर जसकोली के निकट बिलालपत के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन दरोगा मोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ है, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है। गतिविधि भी बढ़ रही है। विभाग भी उसे घेरने के लिए प्रयासरत है। सैदपुर जसकोली में दो पिंजरे भी लगाए हैं जबकि चार टीमें भी लगाई गई हैं। दो टीमें दिन में कॉम्बिंग करती हैं और दो रात्रि में। उम्मीद है कि जल्द ही यह पकड़ में आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed