फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leakage in drinking water pipeline in Sirsi, water is being wasted

सिरसी में पेयजल पाइप लाइन में लीकेज, पानी हो रहा बर्बाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Leakage in drinking water pipeline in Sirsi, water is being wasted
संभल। सिरसी में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हो रही है, जिससे हजारों लीटर पीने के पानी की बर्बादी हो रही है। लोगों का कहना है कि खराब पाइप लाइन से ही गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। वहीं, जिम्मेदारों ने नई पाइपलाइन डालने की बात कही है। जिसका काम भी जल्द ही शुरू होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सिरसी में घरों में पानी की सप्लाई के लिए जो पाइप लाइन बिछी हुई है, उसका पाइप कई जगह से टूट गया है। जवाहरलाल इंटर कॉलेज के सामने से लेकर साप्ताहिक बाजार तक और बुध बाजार से पुलिस चौकी के सामने तक कई जगह लीकेज है। स्टेशन रोड पर मोहल्ला बाजार में तीन जगह व दादा मखदूम साहब के मजार के नजदीक वाली सड़क पर भी कई जगह लीकेज हो रही है। जिससे हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। बताते चले कि सुबह सात बजे से एक घंटे तक और शाम को पांच बजे से एक घंटे तक जलापूर्ति होती है।
विज्ञापन

संभल-मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज के पास पानी की पाइप लाइन करीब एक साल से टूटी हुई है। वाहनों के आवागमन से उसमें गड्डा हो गया है। पीडब्ल्यूडी वाले गड्ढे को पाट देते हैं, लेकिन सप्लाई आने पर पानी फिर से निकलना शुरू हो जाता है, जो काफी तेजी के साथ निकलकर सड़क पर बहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजाद, फल विक्रेता, सिरसी
जामा मस्जिद के सामने भी लीकेज से लोग परेशान हैं। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से ही गंदा पानी घरों में पहुंचता है। कभी-कभी तो छोटे छोटे कीड़े भी पानी में नजर आते हैं। नगर पंचायत इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है।
चंदन, मेडिकल के संचालक
दादा मखदूम साहब के मजार के नजदीक वाले रास्ते में लंबे समय से पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। इसकी शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की गई है। वार्ड सभासद ने भी कहा गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया।
नदीम अब्बास, मोहल्ला सादक सराय, सिरसी
स्टेशन रोड मोहल्ला बाजार में तीन जगह पाइप लाइन टूटी हुई है। जिस समय पानी की सप्लाई आती है, वह पानी बाहर आकर सड़क पर इकट्ठा हो जाता है। नगर पंचायत कार्यालय में कई बार शिकायत की गई। जिसके बाद कर्मचारी आए और देखकर चले गए। लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।

अकबर अब्बास, मोहल्ला बाजार, सिरसी
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर प्रथम चरण में नगर पंचायत कार्यालय से साप्ताहिक बुध बाजार, स्टेट बैंक तक नई पाइप लाइन डाली जाएगी। जिसका काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर ही आगे की पाइप लाइन डाली जाएगी। बस्ती के अंदर अगर कहीं पाइप लाइन टूटी हुई है, तो उसकी जानकारी कराकर सही करा दिया जाएगा।
पृथ्वीराज यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सिरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed