फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lack of DAP in Badaun, farmers arrived in Chandausi to get fertilizer

बदायूं में डीएपी की कमी, चंदौसी में खाद लेने पहुंचे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lack of DAP in Badaun, farmers arrived in Chandausi to get fertilizer
चंदौसी(संभल)। बदायूं जनपद में डीएपी व एनपीके की कमी के चलते बदायूं के भी किसान चंदौसी के मंडी समिति स्थित इफ्को केंद्र खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे केंद्र पर भारी भीड़ लग रही है। बदायूं व चंदौसी क्षेत्र के आसपास के गांव के किसान सुबह चार बजे कड़कड़ाती ठंड में लाइन लगवाने को मजबूर हुए। सुबह करीब दस बजे तक इंतजार के बाद 250 किसानों को टोकन बांटे गए। जिसके बाद शेष किसान निराश होकर लौट गए। खाद की उपलब्धता कम होने के कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्तमान समय में गेहूं की बुवाई का उचित समय है। किसान खेतों में गेहूं बुवाई की तैयारी में जुटे हैं। अच्छे व अधिक उत्पादन के लिए किसान गेहूं बुवाई के लिए डीएपी का इस्तेेमाल करते हैं। संभल जिले में भी खाद की कमी है और बदायूं के सीमावर्ती क्षेत्र की सहकारी समिति और निजी दुकानों पर डीएपी नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह सात बजे मंडी समिति चंदौसी के इफ्को केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ जुटी थी। करीब 200 से अधिक किसान मौजूद थे। दस बजने यह भीड़ करीब 350 के पार हो गई। किसानों ने बताया कि वह सुबह चार बजे से लाइन में लगे हैं। ताकि गेहूं की बुवाई पिछड़ न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले किसान
बदायूं जनपद की सीमावर्ती क्षेत्र की समिति और निजी दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं है। इस कारण मजबूरी में चंदौसी आना पड़ रहा है। मैं सुबह साढ़े तीन बजे से सबसे पहले आ गया था, तभी से लाइन में लगा हूं।
नेत्रपाल, निवासी गांव मुगरा, जिला बदायूं
मैं सुबह चार बजे आया था। छह लोग मेरे से पहले पहुंच गए थे। बदायूं क्षेत्र की दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण हमें ये परेशानी हो रही है।
चेतराम, निवासी गांव जाफरपुर, जिला बदायूं
गेहूं की बुवाई करनी है। क्षेत्र की दुकानों पर खाद नहीं है। मजबूरी में सुबह सवा चार बजे चंदौसी आना पड़ा है। कल लौट गए थे, आज खाद मिलने की उम्मीद है।
दीनदयाल, निवासी गांव बरौली रूस्तमपुर, जिला बदायूूं
सुबह साढ़े चार बजे मैं चंदौसी आ गया था। मेरे से आगे 20 लोग लाइन में लगे थे। जिले की दुकानों पर खाद नहीं है। मजबूरी में ठंड में यहां आया हूं।
देशराज, निवासी गांव किशनपुर, जिला बदायूं
सुबह छह बजे बजे तक इन गांवों के किसान पहुंच गए थे मंडी समिति
चंदौसी मंडी समिति में इफ्को केंद्र पर सुबह छह बजे तक बदायूं जनपद के सीमावर्ती गांव मुगरा, जाफरपुर, किशनपुर, बरौली रूस्तमपुर, परमानंदपुर, गंगागढ, अशोकपुर, मितरौली, और चंदौसी के गांव गुमथल, गोपालपुर, बुधनगर खंडुआ, पचाक, जनेटा, कैथल, भगतपुर पहेली के किसान पहुंच गए थे।

सुबह छह बजे महिलाएं भी पहुंचीं
महिलाओं की अलग लाइन लगती है। सुबह साढ़े सात बजे तक करीब छह से अधिक महिलाएं मंडी समिति में खाद लेने लिए पहुंच गई थीं। इन महिलाओं में शकुंलता, जगवती, जूली, भूरी, भंवरकली, स्मृति रानी, तौफिकन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed