{"_id":"625092e266e93814d875f7ff","slug":"laborer-dies-while-unloading-sacks-of-wheat-from-the-rack-chandausi-news-mbd424129033","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैक से गेहूं की बोरियां उतारते समय दबा मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैक से गेहूं की बोरियां उतारते समय दबा मजदूर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। रेलवे स्टेशन के करीब मालगोदाम पर गेहूं की रैक उतारने के दौरान बृहस्पतिवार को बोरियों के नीचे दबकर घायल हुए मजदूूर की उपचार के दौरान शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। मजदूर के मौत से उसके घर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने ठेकेदार के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आरपीएफ को तहरीर दी गई है।
बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक मालगोदाम पर एफसीआई की गेहूं से भरी रैक उतर रही थी। इसमें अन्य मजदूरों के साथ मजदूर इंद्रपाल भी मालगाड़ी के डिब्बों से गेहूं की बोरियां उतार रहा था। तभी अचानक डिब्बे के अंदर गेहूं की बोरियों की धाक सरक कर गिरने लगी। इस दौरान मजदूर इंद्रपाल बोरियों की जद में आ गया। इस हादसे में इंद्रपाल को गंभीर चोटे आई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने आनन फानन में इंद्रपाल को बाहर निकाला। साथ ही उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मजदूर को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टर ने परिजनों को उसे घर ले जाने की सलाह दी। इस दौरान परिवार के लोग इंद्रपाल को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। यहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मीना, पुत्र जनित, विशेष व पुत्री अंशिका को रो-रोकर बुरा हाल बना था। मृतक की पत्नी मीना की ओर से रैक उतरवे वाले ठेकेदार के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरपीएफ में तहरीर दी गई है।