{"_id":"60316ee98ebc3ee9196f1715","slug":"laborer-dies-after-being-buried-under-stones-in-marble-stone-warehouse-sambhal-news-mbd380365342","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्बल पत्थर के गोदाम में पत्थरों के नीचे दबने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्बल पत्थर के गोदाम में पत्थरों के नीचे दबने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
संभल/सरायतरीन। सरायतरीन पक्का बाग के नजदीक स्थित मार्बल पत्थर के गोदाम में पत्थर के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे सरायतरीन के मोहल्ला बगीचा निवासी मोहम्मद शफी (40) पुत्र मोहम्मद यूनुस की मार्बल पत्थरों के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह मार्बल पत्थर के गोदाम में एक गाड़ी में पत्थर भरवा रहे थे। अचानक पत्थर उनके ऊपर आ गिरे और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों ने आनन-फानन संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि काफी समय से मार्बल गोदाम में ही मजदूरी करते थे। शनिवार को सुबह दस बजे घर से मजदूरी करने के लिए गए थे। गाड़ी में पत्थर भरवाते समय हादसे का शिकार हो गए। पत्नी रूकसान का रोरो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे छह बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है। इस हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही सुपुर्द ए खाक कर दिया।